• October 7, 2025

निगम परिसर में पूर्व पार्षद कुलेश्वरी चंद्राकर को दी गई श्रद्धांजलि, नगर निगम में शोक सभा का आयोजन, जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

निगम परिसर में पूर्व पार्षद कुलेश्वरी चंद्राकर को दी गई श्रद्धांजलि, नगर निगम में शोक सभा का आयोजन, जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।नगर पालिक निगम दुर्ग परिसर में आज सुबह भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा औद्योगिक नगर वार्ड क्रमांक 17 की पूर्व पार्षद स्वर्गीय श्रीमती कुलेश्वरी चंद्राकर के स्मरण में रखी गई। वे वर्तमान वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद एवं लोककर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर की धर्मपत्नी थीं।आज सुबह ब्रह्ममुहूर्त में 57 वर्ष की आयु में उनका आकस्मिक निधन हो गया, जिससे पूरे नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

सभा के दौरान नगर निगम महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा सहित पार्षदगण,अधिकारी-कर्मचारी एवं भाजपा संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके व्यक्तित्व एवं योगदान को स्मरण किया।

स्वर्गीय श्रीमती कुलेश्वरी चंद्राकर वर्ष 2004 से 2009 तक नगर पालिक निगम दुर्ग में पार्षद रहीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने वार्ड के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। वे भाजपा संगठन में सक्रिय रहीं और संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व को निष्ठा एवं लगन से निभाया।

महापौर अलका बाघमार ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा,श्रीमती कुलेश्वरी चंद्राकर जी अत्यंत विनम्र,मिलनसार और सौम्य स्वभाव की थीं। उनके कार्य और व्यवहार से समाज को प्रेरणा मिलती है। भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

श्रद्धांजलि सभा में निगम के एमआईसी सदस्यगण,पार्षदगण अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की।जन संपर्क/राजू बक्शी


Related News

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन धमधा में किया, कार्यकर्ता जुटे

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     धमधा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण…
चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब ज़्यादा दिन सच दबा नहीं सकती

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती के लगातार हो रहे खुलासों ने शासन-प्रशासन की…
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…