• October 8, 2025

 फार्मेसी की काउंसिलिंग के लिए शेड्यूल जारी, 13 से रजिस्ट्रेशन

 फार्मेसी की काउंसिलिंग के लिए शेड्यूल जारी, 13 से रजिस्ट्रेशन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

तकनीकी शिक्षा संचालनालय से फार्मेसी की काउंसिलिंग के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए 13 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन होगा। इसके माध्यम प्रदेश के करीब सौ कॉलेजों में संचालित बी. फार्मा, डी. फार्मा और एम. फार्मा कोर्स में एडमिशन दिए जाएंगे। शेड्यूल के अनुसार पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए 13 से 18 अक्टूबर तक पंजीयन होगा। 24 को मेरिट लिस्ट जारी होगी। दावा आपत्ति 25 को होगी। जबकि आवंटन लिस्ट 29 अक्टूबर को जारी होगी। इसके अनुसार 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक प्रवेश दिए जाएंगे। द्वितीय चरण में रजिस्ट्रेशन 7 से 10 नवंबर तक होगा। 12 नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी होगी। 13 को दावा-आपत्ति और 15 नवंबर को आवंटन लिस्ट जारी होगी। 16 से 19 नवंबर तक एडमिशन दिए जाएंगे। इसी तरह फिर संस्था स्तर पर काउंसिलिंग होगी। इसके तहत 21 से 25 नवंबर तक पंजीयन होगा। मेरिट लिस्ट 27 नवंबर को जारी होगी। 1 से 6 दिसंबर तक प्रवेश दिए जाएंगे* अधिक जानकारी के लिए 87708-99609 में संपर्क कर सकते हैं…


Related News

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब ज़्यादा दिन सच दबा नहीं सकती

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती के लगातार हो रहे खुलासों ने शासन-प्रशासन की…
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर तक

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान…