• October 8, 2025

रिसाली भाजपा मंडल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी रिफॉर्म पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

रिसाली भाजपा मंडल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी रिफॉर्म पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भारतीय जनता पार्टी रिसाली मंडल के द्वारा वीआईपी नगर रिसाली सामुदायिक भवन में आत्मानिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी सुधार विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक,दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे रिसाली मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व महापुरुषों के तैलचित्र पर दीपप्रज्ज्वलन करके किया गया। इसके बाद मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू ने स्वागत भाषण दिया। संबोधन की शुरुआत में जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे ने आत्मानिर्भर भारत की अवधारणा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मानिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं बल्कि राष्ट्र की प्रगति और सशक्तिकरण का संकल्प है
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने जीएसटी सुधारों की महत्ता और उनके दूरगामी लाभों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार न केवल व्यापार को सुगम बनाते हैं। बल्कि देश की आर्थिक व्यवस्था को भी मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर नेअपने संबोधन में कहा जीएसटी में की गई यह कमी न केवल व्यापार जगत के लिए राहतकारी है, बल्कि आमजन के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी। इससे व्यवसाय को गति मिलेगी और उपभोक्ताओं को भी सीधा लाभ प्राप्त होगा।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दशरथ साहू ने किया और आभार प्रदर्शन पार्षद सीमा साहू ने किया
प्रमुख रूप से नेताप्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू पार्षद धर्मेन्द्र भगत सविता धवस सीमा साहू ईश्वरी साहू अजीत चौधरी विकास कुलश्रेष्ठ प्रेमचंद साहू किरण साहू शकुन्तला दास सुनील साहू खिलेश्वरी धलेंद्र संध्या साहू रुक्मिणी साहू करुणा यादव ललित सिंह कविता सुजान तिवारी ओंकेश्वरी मारकंडे तरसेम कौर के पी बघेल कमलेश हिरवानी सचिन गोस्वामी प्रवीण सिंह नरेन्द्र निर्मलकर राणा नारखडे मनहरन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…