• October 9, 2025

त्योहारी सीजन में भीड़-जाम से निपटने निगम और पुलिस की संयुक्त रणनीति, इंदिरा मार्केट और सर्राफा बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने निगम-पुलिस की बैठक

त्योहारी सीजन में भीड़-जाम से निपटने निगम और पुलिस की संयुक्त रणनीति, इंदिरा मार्केट और सर्राफा बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने निगम-पुलिस की बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात जाम की समस्या से निपटने नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने मिलकर व्यापक रणनीति तैयार की है। बुधवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित संयुक्त बैठक में निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, एडिशनल एसपी सुखनंद राठौर और एडीएम अभिषेक अग्रवाल सहित छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, बाजार अधिकारी एवं नगर निगम अमला मौजूद रहा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इंदिरा मार्केट, सर्राफा मार्केट, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स और मध्यानी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष यातायात व्यवस्था बनाई जाएगी। नागरिकों की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन लागू होगा तथा जाम की स्थिति रोकने बैरिकेड्स लगाए जाएंगे।

त्योहारी बाजारों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार

इंदिरा मार्केट और सर्राफा क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस और निगम संयुक्त टीम तैनात की जाएगी।

मध्यानी चौक और फरिश्ता कॉम्प्लेक्स चौराहे पर चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक रहेगी।

अंडरस्टैंडिंग रूट सिस्टम के तहत नए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, जिससे खरीदारों को आवागमन में असुविधा न हो।

भीड़ वाले क्षेत्रों में अस्थाई बेरिकेट्स लगाए जाएंगे और पैदल मार्ग को प्राथमिकता दी जाएगी।

फ्री पार्किंग व्यवस्था – नागरिकों से सहयोग की अपील

त्योहारी सीजन में आम नागरिकों को अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करने की अपील की गई है। निगम द्वारा इन स्थानों पर निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है जिसमें गणेश मंदिर वाली सड़क, आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर, शनिचरी बाजार की पानी टंकी के नीचे, पुलिस ग्राउंड, महात्मा गांधी स्कूल, कस्तूरबा बाल मंदिर परिसर, गुजराती धर्मशाला, सिकोलाभाटा क्षेत्र, मरच्यूरी क्षेत्र (व्यापारियों के लिए विशेष पार्किंग) व्यवस्था की गई है।निगम ने नागरिकों से आग्रह किया कि बाजार में चार पहिया वाहन लेकर प्रवेश न करें और तय पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

सुरक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान, व्यापारियों को दिशा-निर्देश

बैठक में व्यापारियों को अपने दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को अद्यतन व दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी संदिग्ध या असामाजिक तत्व पर तत्काल निगरानी रखी जा सके।
प्रशासन ने सभी व्यापारियों से आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें और यातायात व्यवस्था में सहयोग दें।

बैठक में अधिकारी और व्यापारीगण रहे उपस्थित

बैठक में बाजार विभाग प्रभारी शेखर चंद्राकर, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर, बाजार अधिकारी अभय मिश्रा, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा, तथा चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी अनूप गटागट, शिव चंद्राकर, सुरेन्द्र चावला, बहादुर अली थारानी, मनोज अग्रवाल, मुरली सचदेव, संदीप जैन, सुदीप अग्रवाल, दिलीप मरोटी, आशीष निमजे, पारख जैन, और संजय खंडेलवाल उपस्थित रहे।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहारी भीड़ के दौरान प्रशासन को सहयोग करें, ताकि त्योहार की रौनक और शहर की व्यवस्था दोनों बनी रहे।


Related News

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर, याद दिला रही 2001 में उनके निलंबन की, देखिए पूरी खबर…

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर चर्चा…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…