• October 10, 2025

कांकेर में युवा कांग्रेस का जनआंदोलन, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब होंगे शामिल, तैयारियों को अंतिम रूप देने रवाना हुए महासचिव संदीप वोरा

कांकेर में युवा कांग्रेस का जनआंदोलन, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब होंगे शामिल, तैयारियों को अंतिम रूप देने रवाना हुए महासचिव संदीप वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।
बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि और जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस 15 अक्टूबर को कांकेर (छत्तीसगढ़) में विशाल जनआंदोलन एवं “बिजली चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस ऐतिहासिक आंदोलन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब स्वयं शामिल होंगे।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के मार्गदर्शन में तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। प्रदेशभर से युवा कार्यकर्ता इस आंदोलन में भाग लेने के लिए जुट रहे हैं।

प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा को कांकेर में कार्यक्रम संचालन की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। वे आज दुर्ग से कांकेर के लिए रवाना हुए हैं और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

वोरा ने प्रस्थान से पूर्व कहा युवा कांग्रेस का यह आंदोलन जनता की आवाज़ है। बिजली बिलों की बढ़ोतरी ने आम परिवारों की कमर तोड़ दी है, और अब जनता चुप नहीं बैठेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब जी के नेतृत्व में यह संघर्ष छत्तीसगढ़ से पूरे देश में एक सशक्त संदेश देगा।

कार्यक्रम की तैयारियों में कांकेर जिले के सभी ब्लॉकों में उत्साह का माहौल है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं, पोस्टर, बैनर और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आंदोलन को जनांदोलन का रूप देने में जुटे हैं।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…