• October 10, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम नगपुरा में 20 लाख रुपए की नवीन विकास कार्यों की आधारशिला रखी

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम नगपुरा में 20 लाख रुपए की नवीन विकास कार्यों की आधारशिला रखी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगपुरा में शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आहाता (बाउंड्रीवाल) निर्माण कार्य के लिए 20 लाख रुपए की विकास कार्यों की आधार शिला रखी। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने विधिवत् पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरक्षण किया और उपलब्ध सुविधा की जानकारी ली।भर्ती मरीजों से मुलाकात उन्होंने भर्ती मरीजों से मिलकर हाल चाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा क्षेत्र के विकास के लिए पैसों की कमी नहीं होगी निरंतर क्षेत्र में नए विकास कार्य हो रहे हैं कुछ दिन पहले नगपुरा वासियों महतारी सदन बड़े भवन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया है जिसका प्रत्यक्ष लाभ माता को मिल रहा है आने वाले दिनों में आपके गांव में जो भी समस्या होगी धीरे-धीरे प्राथमिकता के क्रम में विकास कार्य करते जाएंगे।
आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आहता बाउंड्री वॉल निर्माण का भूमिपूजन किया कुछ दिन में बनकर तैयार हो जाएगा और लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी होगा और उनके स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाएगा। उन्होंने कहा कि वे इस तरह के विकास कार्यों को और भी बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
*विधायक ने आगे सबसे निवेदन किया कि।इस दीपावली पर, हम सब मिलकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लें।और स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और दुकानदारों से सामान खरीदें —ताकि त्यौहार की रोशनी केवल हमारे घरों में ही नहीं, बल्कि उन मेहनतकश हाथों तक भी पहुँचे जिन्होंने ये दीपक, मिठाइयाँ और सजावट की वस्तुएँ बनाई हैं।*

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन, अंजोरा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, पूर्व सरपंच भूपेन्द्र रिगरी, डॉ नरेन्द्र जैन, सुखदेव देवांगन,पवन महतेल,ओमकार देवांगन, रंजीत निषाद, सोसायटी अध्यक्ष मुकेश मांडले, शंकर चौहान, गिरेश्वर देशमुख, जितेन्द्र गुप्ता, संजय देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Related News

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित : सुरेंद्र कौशिक

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने धान खरीदी की…
2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विकास कार्य के लिए भूमिपूजन…
कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद दबाव में झुकी भाजपा सरकार, 2 दिन की धान खरीदी में बढ़ोतरी – राकेश ठाकुर

कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी की अवधि को मात्र दो…