• October 10, 2025

कैट महिला अध्यक्ष पायल जैन के कार्यों की राज्यपाल ने की सराहना

कैट महिला अध्यक्ष पायल जैन के कार्यों की राज्यपाल ने की सराहना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन एवं महामंत्री डॉ. गुंजा पींचा ने शुक्रवार को छतीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका से सौजन्य भेट की। इस दौरान सुश्री जैन द्वारा राज्यपाल को पिछले हफ्ते कैट की महिला इकाई द्वारा आयोजित दीवाली धमाका में महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ पूर्व में किए गए कार्यो एवं आगामी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। राज्यपाल ने महिलाओं को स्वदेशी उत्पादों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए गए कार्य के लिए कैट महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन की सराहना की। बता दें कि दीवाली धमाका एक्जिबिशन में दुर्ग-भिलाई की महिलाओं द्वारा स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी में 44 स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलो में स्वदेशी उत्पाद आकर्षण का केन्द्र रहे। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, छग आरएसएस के पूर्व प्रमुख बिसराराम यादव, महापौर अलका बाघमार,जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, कलेक्टर अभिजीत सिंह, बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, आईजी रामगोपाल गर्ग, एसएसपी विजय अग्रवाल के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनी में शामिल होकर महिलाओं का हौसला बढ़़ाया।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…