• October 11, 2025

युवा कांग्रेस ने किया गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन , पुलिस से हुई झूमाझपटी

युवा कांग्रेस ने किया गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन , पुलिस से हुई झूमाझपटी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कवर्धा में प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल टिकरिया द्वारा अपने समर्थकों से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता एवं मारपीट की घटना के विरोध में आज जिला युवा कांग्रेस दुर्ग शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा एवं दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख के संयुक्त नेतृत्व में महाराजा चौक, दुर्ग में प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था बावजूद इसके, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण लेकिन प्रखर विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि यह घटना छत्तीसगढ़ के लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर एक सीधा हमला है।
युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने में लगी है। विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार है।

युवा कांग्रेसियों ने कहा कवर्धा में शांतिपूर्ण विरोध कर रहे युवा कांग्रेसियों और पत्रकारों के साथ की गई मारपीट यह साबित करती है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र नहीं बल्कि डर का माहौल बनाना चाहती है।
उन्होंने मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह से लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन न कर सके।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, प्रभारी गौरव उमरे, प्रदेश संयोजक चिराग शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण केवलतानी, पंकज सिंह, विकास साहू, रामा वर्मा, दीपांकर साहू, अमोल जैन, यश बाकलीवाल, विक्रांत वर्मा, अंकित साहू, तनीश पाटनी, अंश चतुर्वेदी, बासिद नदीम मेमन, हिमांशु साहू, डोमेन्द्र हिरवानी, सौरभ देवकाट, डोमेन्द्र साहू, पंकज साहू, सूरज पारधी, राहुल साहू, पंकज, गौरव, हर्ष, दिव्यांश साहू, अविनाश साहू एवं अमित मिश्रा सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…