• October 12, 2025

वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाने मध्य ब्लॉक कांग्रेस दुर्ग की बैठक संपन्न

वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाने मध्य ब्लॉक कांग्रेस दुर्ग की बैठक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत आज मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग की बैठक राजीव भवन दुर्ग आयोजित की गई।
देखा गया कि हमारा लोकतंत्र हर वोट की शक्ति पर टिका है आज यह नीव ही खतरे में है।देखा गया कि अलग-अलग विधानसभाओं में मतदाता सूचियां में लाखों प्रविष्टियां अधूरी है जिसमें सही तस्वीर नहीं है।कई प्रविष्टियां डुप्लीकेट पाई गई और लाखों नाम सूचियां से गायब है इसके खिलाफ राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान कराया जा रहा है और पारदर्शिता जवाब देही को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने की मांग चुनाव आयोग से की जा रही है। मध्य ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 12 वार्डों के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया की नागरिकों के बीच जाकर वोट चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हजारों की संख्या में नागरिकों से हस्ताक्षर करायेंगे।
बैठक में पूर्व महापौर श्री आर एन वर्मा,मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ दुर्ग के अध्यक्ष सुमित घोष,पार्षद अश्विनी निषाद,पूर्व पार्षद अशोक मेहरा,भोला महोबिया,आनंद कपूर ताम्रकार,शत्रुघ्न चक्रधारी,मीना मानिकपुरी, फिरोज खान,बृजमोहन तिवारी,आनंद श्रीवास्तव,दुष्यंत देवांगन,अलख नवरंग,राहुल शर्मा,राजकुमार वर्मा,अली असगर,रत्ना नारमदेव, चंद्रशेखर पारख उपस्थित थे।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…