• October 12, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रूआबांधा सेक्टर रिसाली में नवनिर्मित डोम शेड का किया लोकार्पण

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रूआबांधा सेक्टर रिसाली में नवनिर्मित डोम शेड का किया लोकार्पण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के रूआबांधा सेक्टर रिसाली में 14.54 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित डोम शेड काविधिवत् पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने डोम शेड को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और जनता की सुविधा के लिए नए निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डोम शेड के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को शेड्यूल कार्यक्रमों और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पैसा की कमी नहीं होगी और जनता की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू राकेश जंघेल,सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, वार्ड पार्षद शीला नारखड़े सविता धवंस सुन्दा चंद्राकर विधि यादव मनीष यादव अजीत चौधरी नरेन्द्र कुमार विकास कुलश्रेष्ठ शकुंतला दास बॉबी दास सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…