• October 13, 2025

नगर निगम की लापरवाही पर फूटा एनएसयूआई का गुस्सा, जल्द समाधान नहीं हुआ तो निगम परिसर मे फेंका जाएगा कचरा

नगर निगम की लापरवाही पर फूटा एनएसयूआई का गुस्सा, जल्द समाधान नहीं हुआ तो निगम परिसर मे फेंका जाएगा कचरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के धमधा नाका इलाके में लंबे समय से नगर निगम की लापरवाही के कारण कचरा और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय नागरिकों को रोज़ाना दुर्गंध, मच्छरों और संक्रमण की समस्या झेलनी पड़ रही है। कई बार शिकायत के बावजूद निगम प्रशासन ने इस समस्या को नजरअंदाज किया है।
इसको लेकर NSUI (दुर्ग) के विधानसभा अध्यक्ष वरुण केवलतानी ने आज नगर निगम और महापौर अल्का बघमार को साफ़ चेतावनी दी —
अगर जल्द धमधा नाका की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो NSUI कार्यकर्ता खुद वहां का सारा कचरा उठाकर महापौर कार्यालय के बाहर फेंकने का प्रतीकात्मक विरोध कार्यक्रम करेंगे और ज़िम्मेदार अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।”
NSUI ने स्पष्ट कहा है कि जनता की समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जाएगा और प्रशासन को जवाब देना ही पड़ेगा। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन चरणबद्ध तरीके से तेज़ किया जाएगा।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…