• October 13, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों को दीपावली त्यौहार के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों को दीपावली त्यौहार के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने निज निवास पर रिसाली नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक आहूत कर दीपावली त्यौहार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में दीपावली और छठ पूजा पर्व के दौरान सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

विधायक ललित चंद्राकर ने निर्देश दिए कि रिसाली नगर निगम क्षेत्र के सभी चौक चौराहों पर लाइटिंग की समुचित व्यवस्था की जाए।
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
गौरा गौरी चौराहे के मरम्मत और लाइटिंग व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।
छठ पूजा पर्व पर तालाबों की सफाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

*समय से पहले हो जाएं सभी कार्य:*

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि सभी कार्य समय से पहले पूरे कर लिए जाएं, ताकि आम जनता को त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यों के प्रति सजग रहें और व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी न रखें।

इस बैठक में नगर आयुक्त मोनिका वर्मा, कर्मचारी मुकेश देशमुख, गोपाल सिन्हा ,अखिलेश गुप्ता ,अमित चंद्राकर ,सुनील दुबे ,नेता प्रति पक्ष शैलेंद्र साहू मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू राजू राकेश जंघेल जिला मंत्री शैलेंद्र शेंडे उपस्थित रहे।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…