• October 14, 2025

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र माटरा का भूमिपूजन

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र माटरा का भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग जिले के ग्राम माटरा में महत्वपूर्ण विकास कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्राम माटरा में 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात दी। मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह उपकेंद्र क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा और बिजली के बेहतर बुनियादी ढांचे के माध्यम से क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने कहा कि उपकेंद्र के निर्माण से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली बिजली मिल सकेगी, जिससे वें अपनी फसलों को सहीं समय पर आवश्यकतानुसार पानी देकर उपज में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकेंगे।
सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री संजय खंडेलवाल ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र लगभग 02 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। इस नवीन उपकेन्द्र के निर्माण से 7 गांवों के हजारों उपभोक्ता एवं किसान लाभान्वित होंगे। मुख्य अभियंता ने कहा कि यह सबस्टेशन केवल बिजली का केंद्र नहीं है, बल्कि हमारे उपभोक्ताओं जिनमें हमारें किसान यानि अन्नदाता शामिल हैं, के समृद्धि और सशक्तिकरण का केंद्र है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य हर घर को रोशनी, हर खेत को पानी और हर किसान को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि माटरा में नये उपकेंद्र के निर्माण से ग्राम पेण्ड्रीतराई, कोकड़ी, हरदी, गोता, खजरी, ठेंगाभाठ एवं माटरा सहित कुल सात ग्रामों के उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उपकेन्द्र के बनने से इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बेहतर और निर्बाध होगी, जिससे विकास की गति तेज होगी। भूमिपूजन समारोह की अध्यक्षता विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड आयोग रायपुर श्री जितेन्द्र साहू उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती सरस्वती बंजारे, पूर्व विधायक बेमेतरा श्री अवधेश सिंह चंदेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत धमधा श्री लीमन साहू, सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती उषा सोनवानी, अध्यक्ष भाजपा मंडल बेरला श्री डोमेन्द्र सिंह राजपूत, सदस्य जनपद पंचायत धमधा श्री राजेश साहू, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत धमधा डॉ.एन.के.तिवारी, विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत दुर्ग श्री किसुन लाल साहू, विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत धमधा श्री उकेन साहू, सरपंच ग्राम माटरा श्री देवषरण साहू, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति मर्यादित माटरा श्री खुमान साहू भी विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री आर.के.मिश्रा, कार्यपालन अभियंता श्री टी.एल.सहारे एवं श्री डी.के.भारती सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण उपस्थित हुए।

 


Related News

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में…
भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…
सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि – विधायक ललित चंद्राकर

सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा और अनुशासन के अद्वितीय प्रतीक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक…