• September 14, 2024

निगम के आधा दर्जन वार्ड में लंबे समय से एक ही परिवार का कब्जा, पद प्रभाव व पकड़ के कारण हरा पाना मुश्किल

निगम के आधा दर्जन वार्ड में लंबे समय से एक ही परिवार का कब्जा, पद प्रभाव व पकड़ के कारण हरा पाना मुश्किल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

संतोष मिश्रा, संपादक ट्राइसिटी एक्सप्रेस

दुर्ग । नगर निगम के साठ वार्डो में से लगभग आधा दर्जन वार्ड ऐसे हैं जिसमें लंबे समय से एक ही परिवार का सदस्य पार्षद रहा है। इसमें कांग्रेस के चार व भाजपा के दो वार्ड प्रमुख रूप से शामिल है। पार्टी में गहरा दखल होने पद प्रभाव व प$$कड़ की वजह से इन वार्डो में नये लोगों को मौका नही मिल पाया है। कमोबेश आने वाले समय में भी यथा स्थिति बने रहने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार गायत्री मंदिर वार्ड में राजकुमार नारायणी संतराबाड़ी मेंं श्रीमती सत्यवती वर्मा, मोहन नगर पूर्व में संजय कोहले,सुराना कालेज वार्ड में नजहत परवीन, कांग्रेस की पार्षद है। इन चारो वार्डो में लंबे समय से एक ही परिवार का कब्जा है। महिला या पुरूष का आरक्षण होने पर पार्षदों की पत्नियां व बहन पार्षद रही है। गायत्री मंदिर वार्ड जब महिला के लिए आरक्षित हुआ था तब राजकुमार नारायणी की पत्नी सोनम नारायणी पार्षद थी। इसी तरह संतराबाड़ी जब पुरूष के लिए आरक्षित हुआ था तब मौजूदा पार्षद सत्यवती वर्मा के पति आर.एन वर्मा पार्षद थे। इसी तरह मोहन नगर पूर्व वार्ड जब महिला के लिए आरक्षित था तब वर्तमान पार्षद संजय कोहले की पत्नी सरला कोहले पार्षद थी इसी प्रकार सुराना कालेज वार्ड जब पुरूष के लिए आरक्षित था तब मौजूदा पार्षद नजहत परवीन के भाई अलताफ अहमद पार्षद थे। बताया गया है कि इन पार्षदो व परिवार के सदस्यो का कांग्रेस पार्टी में गहरा दखल है और पद व प्रभाव भी बढ़ गया है। इसी कारण इन वार्डो में नये लोगो को अवसर नही मिल पाया है। यह अलग बात है कि इन वार्डो में पार्षदो का प्रभाव इतना व्यापक हो गया है कि विपक्ष भाजपा को इन्हें हरा पाना टेढ़ी खीर बन गया है। अगले चुनाव में इनका वजूद बरकरार रहेगा या प्रभावित होगा इसका पता आने वाले समय में चलेगा।
भारतीय जनता पार्टी से गयानगर वार्ड 4 में श्रीमती लीला देवांगन पार्षद है। पुरूष आरक्षण में दिनेश देवांगन पार्षद रहे है। इसी तरह वार्ड 10 शंकर नगर में शेखर चंद्राकर पार्षद है महिला आरक्षण में शेखर चंद्राकर की पत्नी पार्षद रही है। इन दोनो वार्डो में भी एक ही परिवार का सदस्य पार्षद रहा है। अब पार्टी में इन पार्षदो के प्रभाव की बात करें तो गायत्री मंदिर में कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी ब्लाक अध्यक्ष रहने के साथ निगम में सभापति रह चुके है। संतराबाड़ी वार्ड के आर.एन.वर्मा नगर निगम के महापौर रह चुके है सुराना कालेज वार्ड के अलताफ अहमद मध्य ब्लाक का अध्यक्ष होने के साथ मदरसा बोर्ड के चेयरमेन भी है। मोहननगर पूर्व के संजय कोहले नगर निगम के एमआईसी प्रभारी है। भाजपा के दिनेश देवांगन नगर निगम में सभापति तथा शेखर चंद्राकर एम आई सी प्रभारी रह चुके है। भाजपा के इन पार्षदों को भी कांग्रेस हरा पाने में असफल रही है।


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…