• October 17, 2025

छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज में राष्ट्रीय सीपीआर जागरूकता सप्ताह का आयोजन

छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज में राष्ट्रीय सीपीआर जागरूकता सप्ताह का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज, धनौरा, भिलाई में राष्ट्रीय कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) जागरूकता सप्ताह का आयोजन 13 से 17 अक्टूबर 2025 तक किया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा भारतीय नर्सिंग परिषद, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया गया।

सप्ताहभर चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) जैसी जीवनरक्षक तकनीक से परिचित कराना और आपातकालीन स्थिति में इसकी महत्ता को समझाना था। इंटरएक्टिव सत्रों और व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से छात्रों ने सीपीआर करने में आत्मविश्वास प्राप्त किया।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य श्री प्रिंस वर्गीस के मार्गदर्शन में, नर्सिंग स्टाफ के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतिभागियों ने बताया कि यह कार्यक्रम ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा, जिसने उनके भीतर सेवा और जीवन बचाने की भावना को और मजबूत किया।


Related News

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र कुमार का निधन

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जितेंद्र कुमार बाकलीवाल का आकस्मिक निधन हो गया है। वे जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग…
मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रायपुर। दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने…
दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ – मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दीपावली के अवसर पर दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली…