• October 18, 2025

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, कांतिलाल बोथरा भी रहे शामिल

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, कांतिलाल बोथरा भी रहे शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जयसवाल जी, क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी जी तथा भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों अध्यक्ष श्री कांतिलाल बोथरा जी, महामंत्री श्री विष्णु बिंदल जी, उपाध्यक्ष श्री विजय गोयल जी एवं उपाध्यक्ष श्री अमर सुल्तानिया जी ने मिलर्स की समस्याओ को लेकर सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर राइस मिलर्स से जुड़े विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर माननीय मुख्यमंत्री जी से सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में 77 पीबी पीड़ित राइस मिलर्स, उसना मिलिंग पर ₹80 प्रोत्साहन राशि यथावत रखने,कस्टम-मिलिंग के लिए तीन माह की बाध्यता समाप्त कर दो माह करने सहित कई विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री जी ने सभी मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा —

“यह आपकी ही सरकार है, आप लोग निश्चिंत रहें हमे भी सरकार पर पूरा भरोसा है,हमारी सभी माँगे पूर्ण होगी सभी मिलर्स भाई निश्चिंत रहे

इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री जी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दी गई।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…