• October 19, 2025

स्वार्थ के लिए गंजपारा के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़, पुरानी गंजमंडी के सामने सड़क किनारे कुछ विशेष लोगों को निगम ने दी पटाखा दुकान लगाने की अनुमति, पूरे शहर में सांसद और महापौर की हो रही किरकिरी

स्वार्थ के लिए गंजपारा के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़, पुरानी गंजमंडी के सामने सड़क किनारे कुछ विशेष लोगों को निगम ने दी पटाखा दुकान लगाने की अनुमति, पूरे शहर में सांसद और महापौर की हो रही किरकिरी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 भीड़भाड़ वाले इलाके में पटाखा दुकानों को मिली विवादित अनुमति। राजनीतिक दबाव में दुर्ग निगम ने दी पटाखा दुकानों की अनुमति, फायर सेफ्टी नियम धरे रह गए। सुरक्षा नियम ताक पर, राजनीतिक सिफारिश हावी: गंजमंडी के सामने पटाखा दुकानें लगीं। आग से खेलने की तैयारी! निगम ने भीड़भाड़ वाले इलाके में पटाखा दुकानों को दी खुली छूट। फायर गाइडलाइन की उड़ाई धज्जियां, निगम की अनुमति बनी खतरे की घंटी। जनता की जान से खिलवाड़: निगम ने ट्रैफिक जोन में पटाखा दुकानों को दी मंजूरी। राजनीतिक दबाव में सुरक्षा से समझौता: निगम की अनुमति से बढ़ा आगजनी का खतरा। ‘धमाका’ दिवाली से पहले: निगम की मनमानी से जनता में बढ़ी चिंता। खबर है कि सांसद विजय बघेल और महापौर अलका बाघमार की सिफारिश पर ये अस्थाई पटाखा दुकान लगाने की अनुमति दी गई है। पुरानी गंज मंडी के ठीक सामने सड़क किनारे ये दुकान लग रही है। खास बात यह है कि शिकायत के बाद भी कोई कारवाई नहीं की जा रही। इस प्रकार बेखौफ नियम कायदों को तोड़ा जा रहा है। जिले के कलेक्टर और एसपी मूकदर्शक की तरह बैठे हुए हैं। जबकि इन दुकानों को ऐसी संवेदनशील जगह पर अनुमति देना किसी भी मायने में सही नहीं ठहराया जा सकता।

 

शहर में इस वर्ष कुल 100 अस्थाई लाइसेंस जारी किए गए हैं और करीब 20 स्थायी हैवी लाइसेंस वाले पटाखा गोदाम संचालित हैं। गंजमंडी क्षेत्र में अस्थाई दुकानें लगाए जाने पर शहरवासियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कई नागरिकों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इंदिरा मार्केट में भी नियमों की अनदेखी

इसी तरह इंदिरा मार्केट परिसर में भी कई जगहों पर अवैध रूप से पटाखा दुकानें संचालित हैं। नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित पूरा प्रशासन हालात से वाकिफ होने के बावजूद कार्रवाई से बच रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों में अग्नि सुरक्षा के बिना संचालित दुकानों ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है।

आम जनता की जान खतरे में

राजनीतिक दबाव में निगम द्वारा जारी की गई इन अस्थाई अनुमतियों ने शहरवासियों की जान जोखिम में डाल दी है। पटाखों के धुएं और भीड़भाड़ से जहां ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है, वहीं अग्निकांड की आशंका किसी भी समय गंभीर रूप ले सकती है।

शहरवासियों ने मांग की है कि जिला प्रशासन और फायर सेफ्टी विभाग तुरंत हस्तक्षेप कर इन दुकानों को जेआरडी मैदान या सुरक्षित स्थल पर स्थानांतरित करे, ताकि दिवाली की खुशी किसी दुर्घटना में न बदल जाए।


Related News

धनोरा कृषि छात्रों ने किया आकाशवाणी रायपुर का भ्रमण

धनोरा कृषि छात्रों ने किया आकाशवाणी रायपुर का भ्रमण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा, दुर्ग के बीएससी एग्रीकल्चर अंतिम वर्ष के छात्रों ने…
महिला आरक्षण पर भाजपा भ्रम फैला रही, कांग्रेस हमेशा रही महिलाओं के अधिकारों की पक्षधर: अरुण वोरा

महिला आरक्षण पर भाजपा भ्रम फैला रही, कांग्रेस हमेशा रही महिलाओं के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला…
महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा के कथनी और करनी पर उठाए सवाल, भाजपा जनता को कर रही है गुमराह-कांग्रेस

महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा के कथनी और करनी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर सोमवार को दुर्ग में कांग्रेस…