• October 19, 2025

युवाओ ने खुले आश्रय गृह के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, चेहरों पर खिली मुस्कान

युवाओ ने खुले आश्रय गृह के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, चेहरों पर खिली मुस्कान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। दीपावली जैसे हर्षोल्लास के पर्व पर समाज की मुख्यधारा से जुड़े युवा जब वंचित बच्चों के बीच खुशियाँ बाँटते हैं, तो उसका प्रभाव न केवल बच्चों पर, बल्कि समाज पर भी सकारात्मक संदेश छोड़ता है।
इसी भावना के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष नितेश साहू एवं उनके साथियों ने दुर्ग स्थित खुले आश्रय गृह में पहुँचकर वहाँ रह रहे बच्चों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।

युवाओं ने बच्चों को पटाखे, मिठाई और केक वितरित किए। बच्चों की चमकती आँखें और खिलखिलाते चेहरे इस बात का प्रमाण थे कि सच्ची खुशी बाँटने से ही बढ़ती है। इस अवसर पर बच्चों ने गीत, कविता और निबंध प्रस्तुत किए, जिनमें उनकी रचनात्मकता और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण झलक रहा था। उनकी प्रस्तुतियों को सुनकर उपस्थित युवा भावुक हो उठे।

नितेश साहू ने कहा कि “सरकार इन बच्चों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएँ चला रही है, परंतु समाज के प्रत्येक वर्ग का यह दायित्व है कि वह समय-समय पर इन बच्चों के बीच जाकर उन्हें यह अहसास कराए कि वे समाज से अलग नहीं हैं। उनका बचपन भी अन्य बच्चों की तरह खुशहाल और उज्ज्वल होना चाहिए।”
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं में सेवा भावना और मानवीय संवेदनशीलता को और प्रबल करते हैं।

दीपों की रोशनी और बच्चों की मुस्कान से सजे इस क्षण ने एक सकारात्मक सामाजिक संदेश दिया। इस अवसर पर पियूष मालवीय, राहुल पाटिल, काशी साहू, शुभम कोम्बे, वीरेंद्र ठाकुर तथा तुषार राजपूत सहित युवा मोर्चा के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


Related News

धनोरा कृषि छात्रों ने किया आकाशवाणी रायपुर का भ्रमण

धनोरा कृषि छात्रों ने किया आकाशवाणी रायपुर का भ्रमण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा, दुर्ग के बीएससी एग्रीकल्चर अंतिम वर्ष के छात्रों ने…
महिला आरक्षण पर भाजपा भ्रम फैला रही, कांग्रेस हमेशा रही महिलाओं के अधिकारों की पक्षधर: अरुण वोरा

महिला आरक्षण पर भाजपा भ्रम फैला रही, कांग्रेस हमेशा रही महिलाओं के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला…
महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा के कथनी और करनी पर उठाए सवाल, भाजपा जनता को कर रही है गुमराह-कांग्रेस

महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा के कथनी और करनी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर सोमवार को दुर्ग में कांग्रेस…