• October 31, 2025

महापौर अलका बाघमार और आयुक्त सुमित अग्रवाल की उपस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय पारित

महापौर अलका बाघमार और आयुक्त सुमित अग्रवाल की उपस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय पारित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग में आयोजित महापौर परिषद (एमआईसी) की बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने की, जिसमें आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित एमआईसी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में जेल तिराहा (अटल परिसर) से पुलगांव रोड तक के मार्ग का नामकरण कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।

महापौर अलका बाघमार ने बताया कि डॉ. सुरेंद्र दुबे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध हास्य कवि, साहित्यकार और विद्वान हैं, जिन्होंने अपने लेखन और मंचीय प्रस्तुति से राज्य का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। ऐसे प्रतिभाशाली साहित्यकार के नाम पर मार्ग का नामकरण करना पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।

महापौर अलका बाघमार और आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि यह निर्णय नगर निगम की उस भावना का प्रतीक है, जिसमें समाज के सभी क्षेत्रो साहित्य, कला और संस्कृति को समान सम्मान दिया जाता है।इस प्रस्ताव का शहर के साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने स्वागत किया है।

महापौर अलका बाघमार ने बताया कि यह मांग लंबे समय से की जा रही थी कि किसी प्रमुख सड़क या चौक को डॉ. दुबे के नाम से जोड़ा जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनके योगदान से परिचित हो सकें।बैठक के मौके पर एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, लीना दिनेश देवांगन,शेखर चंद्राकर, काशीराम कोसरे,ज्ञानेश्वर ताम्रकर, मनीष साहू,शिव नायक नीलेश अग्रवाल,लीलाधर पाल,शशि साहू,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा,गिरीश दीवान,आर.के जैन,प्रकाश चन्द थावानी,दुर्गेश गुप्ता,रेवाराम मनु,आर.के बोरकर सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें

इस अवसर पर एमआईसी सदस्यों ने कहा कि ऐसे निर्णय शहर की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत बनाते हैं।छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर यह निर्णय शहर के साहित्यिक समुदाय के लिए सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक बन गया है।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…