• November 2, 2025

पीएम मोदी से मिले शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

पीएम मोदी से मिले शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर माता कौशल्या की पावन भूमि छत्तीसगढ़ में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर रायपुर शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने रायपुर विमानतल में उनका आत्मीय स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किये। इस अवसर पर रायपुर में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल भी रहे।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की हमारा छत्तीसगढ़ अपने स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है। रजत महोत्सव का ये पर्व सिर्फ उत्सव नहीं, विकास की नई शरुुआत है।
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रदेशवासियों को 1 नवम्बर राज्य उत्सव की शुभकामना देते हुए कहा की
छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव एवं 25वे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का उद्घाटन किये। यह भव्य भवन सिर्फ़ ईंट और पत्थरों का ढाँचा नहीं, बल्कि नए छत्तीसगढ़ की सोच, शक्ति और संकल्प का प्रतीक है। यह उस विकासयात्रा की पहचान है, जो भाजपा सरकार के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है, जहाँ परंपरा और आधुनिकता, संस्कृति और प्रगति साथ-साथ चल रही हैं।
नया विधानसभा भवन न केवल शासन का केंद्र बनेगा, बल्कि यह प्रदेश की लोकतांत्रिक चेतना और सशक्त भविष्य का प्रतीक भी होगा।


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…