• September 16, 2024

विधायक गजेंद्र ने दुर्गवासियों को दी विकास कार्य की सौगात, शासन ने 8.98 करोड़ रुपये के कामों को दी मंजूरी

विधायक गजेंद्र ने दुर्गवासियों को दी विकास कार्य की सौगात, शासन ने 8.98 करोड़ रुपये के कामों को दी मंजूरी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। दुर्ग शहर के लोग भूल चुके थे की विकास किसे कहते है दुर्ग की जनता ने शहर विकास के लिये गजेंद्र यादव पर भरोसा जताया, फिर क्या था चुनाव जितने के बाद , प्रति दिन शहर के लोगो को सौगात मिलते ही जा रही है। फिर से दुर्ग के लोगो को विकास कार्यों की सौगात मिली है। जनता की मांग के अनुरूप उन्हें सहूलित देने शहर विधायक गजेंद्र यादव के लगभग सभी प्रस्ताव पर मंजूरी देते हुए शासन ने 8.98 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान किये है। शहर में 59 स्थान पर सीमेंटीकरण सड़क, कच्ची सड़क को डब्लूबीएम, नाली व पुलिया निर्माण, पेवर ब्लॉक, टाइल्स व डोमशेड निर्माण सहित विभिन्न तरह विकास कार्य किया जायेगा। शहर में विकास कार्य के लिए लगातार राशि स्वीकृत होने पर दुर्ग की जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभर जताये है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रभारी मंत्री के मद से विकास कार्य के लिए 65 लाख की स्वीकृति पृथक से दिये है।
शहर विधायक गजेंद्र यादव जनता से किये गए वादा को पूरा करने सेवा में जुटे हुए है। जनता की मांग के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव बनाकर कार्य के लिए राशि स्वीकृत करा रहे है। उन्होंने कहा की दुर्ग शहर की जनता ने भाजपा पर भरोसा किया उनसे किए वादे को पूरा किया जा रहा है विकास कार्य में फंड की कमी नहीं आएगी। साय सरकार में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है।

*कच्ची सड़क का होगा सीमेंटीकरण* –
विकास कार्य के लिए स्वीकृत हुए कार्य में शहर में सड़कों का जाल सा बिछेगा। अधोसंरचना मद से दुर्ग निगम क्षेत्र में 59 स्थान पर विकास कार्य के लिए 8 करोड़ 33 लाख स्वीकृत हुए है। इनमें लगभग साढ़े पांच करोड़ से 37 स्थान पर कच्ची सड़क का सीमेंटीकरण किया जायेगा। 10 से अधिक जगह पानी निकासी हेतु नाली व पुलिया निर्माण तथा नये कॉलोनी में 7 से अधिक कच्चे सड़क को डब्लूबीएम किया जायेगा।

प्रभारी मंत्री के मद से होंगे 65 लाख के कार्य

जनता से भेंट मुलाकात के दौरान जनता की मांग अनुरूप विकास कार्य के लिए विधायक गजेंद्र यादव के प्रस्ताव पर सहमति देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रभारी मंत्री मद से दुर्ग शहर विधानसभा में 65 लाख की स्वीकृति प्रदान किये है। इस राशि से दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में सांस्कृतिक भवन, सिकोला एवं पद्मनाभपुर में डोमशेड, मीनाक्षी नगर सामुदायिक भवन में पेवर ब्लॉक एवं टाइल्स, टिन शेड, बघेरा के सामुदायिक भवन में शौचालय निर्माण, नाना नानी पार्क के सामने जागिंग बनाया जायेगा।


Related News

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में रिसाली के बूथ क्रमांक 103 में हुआ आयोजन

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं…
राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज आंगनवाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन…
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में Ph.D. की उपाधि

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ​दुर्ग/कांकेर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शासकीय हाई स्कूल मंगहूर (विकासखंड दुर्गूकोंदल, जिला उत्तर…