• November 7, 2025

गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव आज मोहन नगर संतराबाड़ी दुर्ग स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुँचे। उन्होंने वहाँ मत्था टेककर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और समस्त जनमानस के कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज को सत्य, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके उपदेश आज भी समाज को एकता और मानवता का संदेश देते हैं।
गुरुद्वारा परिसर में आयोजित कीर्तन, भजन और लंगर सेवा के माध्यम से प्रकाश पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया। मंत्री यादव ने गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों से भेंट कर उन्हें इस पावन अवसर की शुभकामनाएं दीं और सिख समाज द्वारा जनसेवा एवं समाजहित में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर श्री अरविंदर सिंह खुराना, श्री सिकंदर सिंह, श्री गुरदर्शन सिंह, श्री मोहेन्दर सिंह सहित सिख समाज के प्रमुखजन, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…