• November 8, 2025

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने की प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने की प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा आज प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई, जिसमें दुर्ग के राहुल गोस्वामी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपनी नियुक्ति पर राहुल गोस्वामी ने प्रदेश प्रभारी श्री अमित पठानिया, प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा, तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूर्ण रूप से खरे उतरने का प्रयास करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में वे अपने कर्तव्यों का सच्ची निष्ठा से निर्वहन करते हुए जनता के हर मुद्दे को तथ्यों के साथ उठाने और कांग्रेस की आवाज़ को और अधिक मज़बूती प्रदान करने के लिए सतत कार्य करेंगे।


Related News

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। स्व. संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता…
बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…