• November 11, 2025

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने छात्राओं को किया सायकल वितरण, शासकीय उरला स्कूल में चार अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की घोषणा

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने छात्राओं को किया सायकल वितरण, शासकीय उरला स्कूल में चार अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की घोषणा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरला स्कूल पहंुचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना के तहत 9वीं कक्षा की नवप्रवेशी छात्राओं को सायकल वितरित की।
इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने कहा कि हम राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम् गीत को पूरा गाने की प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि अधूरा ज्ञान बहुत खतरनाक होता है और आश्वासन दिया कि आने वाले समय में सभी स्कूलों में पूरा राष्ट्रीय गीत गाया जाएगा।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि आने वाले समय में दुर्ग शहर के सभी 71 स्कूलों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ जैसे पंखे, लाइट, आरओ पानी और कक्षाओं की पेंटिंग उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें आगे ले जाती है, जो आज पढ़ेगा वही जीवन में आगे बढ़ेगा। मेहनत करने वाला ही ऊँचाइयों को छूता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और निरंतर प्रयास पर बल देते हुए सफलता की राह पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री यादव ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वार्ड 57 उरला में चार अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की घोषणा की और पांच हजार रूपए स्वेच्छानुदान दिया। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 40 छात्राओं तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरला में 51 छात्राओं को सायकल वितरित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा, प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…