• November 12, 2025

दुर्ग में अपराधियों का राज, गृहमंत्री बताएं, पुलिस सो रही है या सरकार बेबस हो चुकी है? : दीप सारस्वत

दुर्ग में अपराधियों का राज, गृहमंत्री बताएं, पुलिस सो रही है या सरकार बेबस हो चुकी है? : दीप सारस्वत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग जिला इन दिनों अपराधियों के कब्जे में दिखाई दे रहा है। डेढ़ महीने के भीतर 17 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं, जिनमें सात जघन्य हत्याएं शामिल हैं। कहीं लोगों को घर से बाहर घसीटकर मारा गया, तो कहीं दरवाजे तोड़कर धारदार हथियारों से हमला किया गया। आरोपी खुलेआम मोहल्लों में उत्पात मचाते रहे और पुलिस कहीं दिखाई नहीं दी।

शहर की सड़कों पर अब कानून नहीं, डर का शासन चल रहा है। हत्या, लूट, चोरी, डकैती और नशाखोरी की घटनाएं आम हो चुकी हैं। रात में खुलेआम शराबखोरी और गुंडागर्दी की महफिलें सज रही हैं, जबकि पुलिस हेलमेट चेकिंग में व्यस्त है। जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है।

युवा कांग्रेस नेता दीप सारस्वत ने कहा कि “दुर्ग में प्रशासन पूरी तरह ठप है। गृहमंत्री विजय शर्मा जनता की सुरक्षा देखने के बजाय **अडाणी के लिए जंगल साफ़ कराने में व्यस्त हैं।** जब मंत्री अपराधियों पर कार्रवाई छोड़ पूंजीपतियों के ठेके पूरे करने में लगें, तो जनता की जान की कीमत कौन चुकाएगा?

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने स्वयं दावा किया था कि जहां अपराध बढ़ेगा, वहां तत्काल कार्रवाई होगी। लेकिन आज दुर्ग में खून बह रहा है और सरकार सिर्फ बयान दे रही है। यह हाल बताता है कि प्रदेश में कानून नहीं, अपराधियों की चल रही है।

युवा कांग्रेस ने कहा कि गृहमंत्री को अब नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। जनता डर में जी रही है और सरकार मौन है — यही आज छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी त्रासदी है।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…