• November 14, 2025

महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने जलघर का किया निरीक्षण, पानी शुद्ध के पश्चात सप्लाई करने व सुरक्षा के उपाय करने के दिए निर्देश

महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने जलघर का किया निरीक्षण, पानी शुद्ध के पश्चात सप्लाई करने व सुरक्षा के उपाय करने के दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर निगम के नया बस स्टैंड के सामने स्थित जल गृह विभाग के 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट में अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की जानकारी मिलने पर आज महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल जल विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन व अधिकारियों के साथ जल विभाग कार्यालय के पीछे स्थित जलशोधन प्लांट का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर इस प्लांट से जुड़े सप्लाई क्षेत्र में पानी शुद्ध करने के बाद लाईन खोलने सुरक्षा के उपाय करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए में इससे पूर्व महापौर अलका बाघमार ने जल गृह प्रभारी लीना दिनेश देवांगन के कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली लेकर अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की घटनाक्रम की वस्तु स्थिति की जानकारी ली तत्पश्चात जल विभाग कार्यालय के पीछे स्थित फिल्टर प्लांट के संप व अन्य संसाधनों का अवलोकन किया इस दौरान उन्होंने इस प्रकार की घटना को रोकने अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगाने व बाउंड्रीवॉल के चारों तरफ फेंसिंग तार लगाने व परिसर के अंदर खाली जगह पर उगे झाड़ जंगल को साफ करने की भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर नगर निगम के महापौर सदस्य नरेंद्र बंजारे चंद्राकर देवनारायण चंद्राकर,चंद्रशेखर चंद्राकर ज्ञानेश्वर ताम्रकार नीलेश अग्रवाल श्रीमती शशि साहू पार्षद युवराज कुंजाम,लोकेश्वरी ठाकुर,सावित्री दमाहे,रंजीता पाटिल जल गृह विभाग के कार्यपालन अभियंता गिरीश दीवान जल निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।


Related News

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर, याद दिला रही 2001 में उनके निलंबन की, देखिए पूरी खबर…

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर चर्चा…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…