• November 14, 2025

बिहार में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा जनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी

बिहार में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा जनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बिहार विधानसभा चुनाव के आज आए हुए ऐतिहासिक परिणाम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकार पटाखे फोड़ कर अपनी खुशी जाहिर की इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि जब से देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश की बागडोर दी है तब से पूरा देश उन पर अपना विश्वास और भरोसा जताता आ रहा है जिसकी परिणीति देश के विभिन्न राज्यों में संपन्न हो रहा है चुनाव पर हमें देखने को मिलता है बिहार चुनाव में विपक्ष के द्वारा तमाम प्रकार के प्रोपेगेंडा सत्ता में आने को लेकर किए गए बिहार की जनता ने इन सभी चीजों को दरकिनार कर भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन पर भरोसा जताया है |
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और जनहित कारी योजनाओं के माध्यम से आम जनमानस के जीवन में लगातार सुधार हो रहा है आज अगर हम बात करें देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपनी गलत नीतियों और लगातार तुष्टिकरण की राजनीति के कारण गर्त में चली जा रही है पूरे बिहार चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित मंत्रीगण, विधायक गण ,पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी के सभी चुनाव में अपनी भूमिका निभाएं थे जिसकी परिणीति हमे ऐतिहासिक जीत में प्राप्त हुई मैं पूरे बिहार की जनता को हृदय से साधुवाद ज्ञापित करता हूं कि उन्होंने एनडीए गठबंधन को ऐतिहासिक जीत दिलाई मैं समस्त भारतीय जनता पार्टी परिवार को भी ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं |
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन पर अपना भरोसा जताया है बिहार चुनाव में विपक्ष पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पार्टी ने ओछी राजनीति का प्रदर्शन किया उन्होंने राजनीति की सारी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया जनता को बरगलाने तरह-तरह के लोक लुभावन प्रलोभन दिए लेकिन जनता ने उनके प्रलोभन को ठुकराते हुए भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन पर भरोसा जताया |
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लड़ा गया चुनाव निश्चित तौर पर हम सभी के लिए प्रेरणा पद भी है बिहार की देव तुल्य कार्यकर्ता ने रात दिन अथक परिश्रम कर भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन के लिए माहौल तैयार किया और ऐतिहासिक जीत की मार्ग प्रशस्त की मैं आप सभी को ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं |
आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार ,मनोज सोनी, हर्षा चंद्राकर, राजीव पांडेय ,जिला मंत्री गायत्री वर्मा, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया , सह मीडिया प्रभारी गौतम निरंकारी, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा बंटी चौहान लिकेश्वर देशमुख अनुपम साहू राजू जंघेल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पाध्ये ,अजय तिवारी मनोज अग्रवाल, संदीप जैन, जय श्री राजपूत, प्रकाश साहू, दीपक चोपड़ा, आशीष निमजे, अनूप सोनी, पुराण देशमुख विकास सेन, रीता मेश्राम, लोकमणी चंद्राकर ,अनिकेत यादव, बाबा ब्रह्म भट्ट, गौरव शर्मा ,सानिध्य चंद्राकर ,अब्दुल्लाह कुरेशी,उमेश गोस्वामी, संदीप भाटिया ,जितेंद्र साहू, गुंजा पिंचा, रेखा चंद्राकर, ताम्रध्वज साहू, श्रद्धा चौरे,महेश सार्वा, भास्कर तिवारी, विश्वजीत देशमुख ,पीयूष पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |


Related News

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित : सुरेंद्र कौशिक

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने धान खरीदी की…
2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विकास कार्य के लिए भूमिपूजन…
कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद दबाव में झुकी भाजपा सरकार, 2 दिन की धान खरीदी में बढ़ोतरी – राकेश ठाकुर

कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी की अवधि को मात्र दो…