• November 14, 2025

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, विकास और विश्वास के साथ सुशासन की जीत है – जितेन्द्र वर्मा

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, विकास और विश्वास के साथ सुशासन की जीत है – जितेन्द्र वर्मा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग/पाटन। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले ऐतिहासिक जनादेश से पूरे देश में उत्साह का माहौल है। एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुशियां बांटी। भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में एकतरफा जनादेश देकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पर अपना अनमोल विश्वास व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा जी कहा कि ये केवल गठबंधन की जीत नहीं, बल्कि बिहार की मेहनतकश जनता की आकांक्षाओं, उम्मीदों और बेहतर भविष्य के प्रति उनके विश्वास की जीत है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है। एनडीए ने बिहार को निरंतर आगे बढ़ाया, जनता का विश्वास हासिल किया, यह जीत उसी विश्वास का प्रखर परिणाम हैं। यह परिणाम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की परिणीति है। जनता ने महागठबंधन को बता दिया कि बिहार की जनता विकास के साथ है।

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा जी ने आगे कहा कि भाजपा एवं एनडीए के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जन-जन से प्राप्त आशीर्वाद ने इस विजय को संभव बनाया है। बिहार के मतदाताओं ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि राज्य ने निरंतर विकास, भ्रष्टाचारमुक्त शासन, पारदर्शी प्रशासन और युवाओं के लिए नए अवसरों का मार्ग चुन चुका है।

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, एनडीए गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व, भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, विजयी प्रत्याशियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं व बिहारवासियों को ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आगे उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बिहार के सर्वांगीण विकास, रोजगार के नए अवसर, आधारभूत संरचना के विस्तार, कृषि उत्थान, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी। जनता द्वारा दिया गया प्रत्येक वोट एक जिम्मेदारी है, जिसे एनडीए गठबंधन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएगी।

 


Related News

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित : सुरेंद्र कौशिक

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने धान खरीदी की…
2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विकास कार्य के लिए भूमिपूजन…
कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद दबाव में झुकी भाजपा सरकार, 2 दिन की धान खरीदी में बढ़ोतरी – राकेश ठाकुर

कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी की अवधि को मात्र दो…