• November 15, 2025

कांग्रेस परजीवी पार्टी, खो रही जनाधार, भूपेश फिर बने कांग्रेस के मिस्टर बंटाधार- राजेन्द्र पाध्ये

कांग्रेस परजीवी पार्टी, खो रही जनाधार, भूपेश फिर बने कांग्रेस के मिस्टर बंटाधार- राजेन्द्र पाध्ये

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। बिहार चुनाव में मिली एकतरफा और शानदार जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा नेता राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि बिहार चुनाव समाज को बांटने और तुष्टिकरण की मानसिकता रखने वाले राजनीतिक दलों के लिए सबक है, भाजपानीत एनडीए गठबंधन को समाज के हर वर्ग से वोट मिला है, एनडीए सरकार ने चुनाव जीतने के साथ साथ जनता के दिलों को भी जीता है। बिहार के कुल मतदान का 71 प्रतिशत महिलाओं ने किया, एनडीए की जीत में महिलाओं का अभूतपूर्व समर्थन है।

भाजपा नेता राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि बिहार में जंगलराज की वापसी का सपना देखने वालों को करारा जवाब मिला है। विकास बनाम जंगलराज में से जनता ने विकास को चुना और जंगलराज की नो एंट्री का संदेश दिया। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली और अब बिहार में सारे रिकॉर्ड तोड़कर मिली शानदार जीत भाजपा और नरेंद्र मोदी के प्रति अटूट प्रेम और विश्वास का प्रमाण है। देश की जनता राष्ट्रवादी शक्तियों के साथ है।

वहीं कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना जनाधार खो रही हैं, बिहार में कांग्रेस परजीवी पार्टी के रूप में रही। अपनी हार के लिए कभी ईवीएम, कभी एसआईआर, तो कभी निर्वाचन आयोग को दोष देते हैं। बिहार में कांग्रेस को आज तक का सबसे शर्मनाक परिणाम मिला है।

भाजपा नेता राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार चुनाव में कांग्रेस की ओर से सीनियर ऑब्जर्वर बनाए गए थे, जहां-जहां उनके पैर पड़े, वहां बंटाधार हुआ। भूपेश बघेल जहां-जहां के प्रभारी बने, वहां-वहां की जनता ने कांग्रेस को अलविदा कर दिया। जबकि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को बिहार में जहाँ जहाँ चुनावी रण संभालने की जिम्मेदारी मिली वहां उन्होंने अपना कौशल दिखाते हुए जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…