- November 16, 2025
भाजपा की आत्मनिर्भर भारत संकल्पना को लेकर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन दुर्ग गुंडरदेही मार्ग में स्थित 36 फोर्ट में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुई आयोजित बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी,चंद्रिका चंद्राकर ,जिला महामंत्री विनोद अरोरा, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार ,मनोज सोनी ,अशोक राठी ,सरिता मिश्रा, राजीव पांडेय,मंत्री गायत्री वर्मा, शैलेंद्र शैंडे, गिरेश साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन,मंडल भाजपा अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, अनुपम साहू,राजु जंघेल, लिकेश्वर देशमुख, शीतला ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू उदय नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू उपस्थित रहे || आयोजित आत्मनिर्भर भारत कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित वरिष्ठ के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 और आत्मनिर्भर भारत संकल्प को पूर्ण करने के लिए जुटने का आह्वान किया | कार्यक्रम का समापन के पूर्व स्वदेशी वस्तु अपने का संकल्प दिलाया गया तथा वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन किया गया |
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि संपन्न हुए बिहार विधानसभा के चुनाव में हम एक ऐतिहासिक परिणाम देखने को मिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने विपक्ष के सारे हथकंडों को नेस्तानाबूत करते हुए भारी बहुमत को पाया है यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेज़ी से अग्रसर है। आज देश में जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं उस पर हमारे देश में साधन संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने ऐतिहासिक जीएसटी क्रांति और उससे पहले आयकर की दरों में ऐतिहासिक छूट देकर, सभी तरह के कर कानूनों का सरलीकरण कर मोदीजी ने ‘विकसित भारत’ की राह को प्रशस्त किया है।
केबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल ने आगे कहा कि हम सबको याद है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्रीजी ने कोरोना की वैश्विक महामारी के समय सबसे पहले ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मंत्र दिया था। उस समय की भयानक आपदा को भी ऐसा अवसर बना देना, किसी चमत्कारिक नेतृत्व के वश की ही बात है। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प सिर्फ एक संकल्प नहीं, बल्कि देशभक्ति की अभिव्यक्ति भी है।मैं आप सभी से आग्रह करता हूं की आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत 2047 के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपने को पूर्ण करने के लिए आप सभी अपनी छोटी-छोटी भूमिका निभाकर मार्ग प्रशस्त करें |
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव गतिशील और कैडर पार्टी है लगातार संगठन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आते हैं और आप सभी के द्वारा यह कार्य पूर्ण रूप से किया जाता है वर्तमान में केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना है वोकल फार लोकल को बढ़ावा देना है
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर हम अपने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बना रहे हैं।प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से आह्वान किया है कि हर भारतीय गर्व से कहे मैं स्वदेशी खरीदता हूँ, मैं स्वदेशी बेचता हूँ। गर्व से कहो यह स्वदेशी है, यही भावना आत्मनिर्भर भारत का मूल है
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि एसआइआर क्यों जरूरी है। आयोग के मुताबिक बदलते शहरीकरण में लोगों का तेजी से विस्थापन हो रहा है। यह इसकी एक बड़ी वजह है। दूसरा इसके चलते कई जगहों पर लोगों के मतदाता सूची में दो-दो जगह से नाम दर्ज है। तीसरा मतदाता सूची में मतदाताओं के मृत होने के बाद भी नामों का हटाया न जाना है।चौथी वजह देश के तमाम हिस्सों में गलत तरीके से घुसपैठ करके बड़ी संख्या में लोगों ने मतदाता सूची में गलत तरीके से नाम जुड़वा लिया है। एसआइआर के दौरान इन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच हो सकेगी |
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा कि हम सब जानते हैं कि 2047 विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार आह्वान करते आ रहे हैं वोकल फार लोकल को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री जी सभी को प्रेरित करते रहते हैं और इसे हम सभी को मिलकर अपनाना चाहिए लोकल उत्पादकों से बनी हुई चीजों को खरीदने से उन्हें रोजगार प्राप्त होगा लाखों करोड़ों लोगों का जीवन स्तर भी सुधारा का जिस देश आत्मनिर्भर और विकसित भारत 2047 के पथ पर आगे बढ़ेगा
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चुनाव के समय संकल्प पत्र में किए गए वादे को पूर्ण करने का कार्य लगातार करते आ रहे हैं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहित कारी योजनाएं जिससे लोगों का जीवन स्तर सुधार रहा है उन योजनाओं का लाभ हर आम जनमानस को मिल सके ऐसा कार्य हम सभी को मिलकर करना है
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आगे कहा कि दुर्ग ग्रामीण में 230 मतदान केदो की संख्या है 222544 मतदाता हैERO/AERO यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई पत्र नागरिक मतदाता पंजीयन से ना छूटे कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता पंजीयन ना हो मैं आम जनमानस से अपील करता हूं कि समस्त प्रक्रिया में संबंधित अधिकारियों और और कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग प्रदान करें |
आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला भाजपा उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख ने भी संबोधित किया
आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन जिला भाजपा मंत्री गिरेश साहू ने किया
आयोजित आत्म निर्भर भारत कार्यकर्ता सम्मेलन मे जिला भाजपा मिडिया प्रभारी राजा महोबिया जिला मंत्री गिरेश साहू शैलेंद्र शेंडे महा मंत्री पुराण देशमुख डिलेश साहू चंदू देवांगन प्रवीण यदु चेतन साहू जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर बेला यादव सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर राजू यादव चंदू देवांगन प्रवीण यदु फत्ते लाल वर्मा फलेंद्र सिंहराजपूत विमला कामड़े एकता चंद्राकर लेखराम साहू ओमन लाल साहू धनश्याम चंद्राकर हरीश यादव लक्ष्मीनारायण साहू शिव नारायण देशमुख डोमार सिंह साहू पूजा चंद्राकर लक्ष्मी साहू किशोर साहू सुनीता चंद्राकर लता सोनवानी दानेश्वरी देशमुख पूनम सपहा
अंजोरा मंडल हेमंत सिंह ओमेश्वर राजू यादव,देव प्रसाद साहू ओंकार देवांगन शिवनारायण निषाद शिवकुमारी वैष्णव भाना बाई ठाकुर दिव्य साहू दिनेश देशमुख रामकली साहू विनोद साहू चेतन साहू नंदू निर्मलकर ओम सिंह मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल पुनाराम कलिहारी दुर्गेश साहू गोविंद साहू पी एल पाठे डि साईं उपेन्द्र बालमुकुंद शेष जांगडे रिसाली मंडल कंचन सिंह मोगरा देशमुख राजेश्वरी पसीने संध्या वर्मा दशरथ साहू अजीत चौधरी रखमणि साहू परमेश्वर महिलांग शकुंतलदास, नागेन्द्र पांडे सोनू राम सिंह सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, कंचन सिंह प्रशांत ठाकुर बि एल पडे वामन साहू खेमलाल चंद्राकर अजीत चंद्राकर योगेंद्र दिल्ली बार मुकेश बेल चंदन शैलेंद्र साहू सोमेश्वर यादव पवन महादेव कृष्ण राव लेखुदास साहू पारस देवांगन रितेश जैन महिंद्रा चोपड़ा संस्कृति वर्मा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




