• September 17, 2024

निगम में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती, महापौर ने पूजा अर्चना कर शहर की सुख समृद्धि की कामना

निगम में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती, महापौर ने पूजा अर्चना कर शहर की सुख समृद्धि की कामना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत निगम में आज धूमधाम से कर्मशाला भवन वाहन शाखा,एमएलडी फिल्टर प्लांट व जलकार्य विभाग स्थित विद्युत विभाग में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर शहर के सुख और समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, वाहन शाखा के प्रभारी एवं एमआईसी सदस्य भोला महोविया तथा अधिकारियों/कर्मचारियों ने वाहनों की पूजा की।श्री विश्वकर्मा पूजन मंगलवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया।इस अवसर पर एमआईसी संजय कोहले,दीपक साहू,मनदीप सिंह भाटिया,विजेंद्र भारद्वाज,श्रद्धा सोनी, माहेश्वरी ठाकुर,बृजलाल पटेल,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,भवन अधिकारी गिरीश दिवान, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,दुर्गेश गुप्ता,कर्मशाला अधीक्षक शॉएब अहमद सहित आदि मौजूद रहे।
इस दौरान महापौर ने भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा का श्रद्धा के साथ महापौर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया।महापौर धीरज बाकलीवाल ने पूजन के बाद निगम कर्मचारियों एवं शहरवासियों को ‘विश्वकर्मा जयंती’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि नव-निर्माण एवं नव-सृजन में जुटे सभी कर्मयोगियों का अभिनंदन करते हैं। निर्माण व सृजन के अधिष्ठाता, देव शिल्पी, भगवान विश्वकर्मा की कृपा सभी पर बनी रहे, सबके जीवन में समृद्धि आए।नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। पूजन के बाद सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया।


Related News

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज…
सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर…