• November 23, 2025

सरोज पाण्डेय और वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन एक मंच पर, रुंगटा पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल

सरोज पाण्डेय और वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन एक मंच पर, रुंगटा पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय आज रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में वैशालीनगर के विधायक श्री रिकेश सेन, रुंगटा ग्रुप्स ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर श्री संजय रुंगटा सहित शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं स्कूल छात्रगण उपस्थित रहे।
सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि स्कूल के दिन जीवन के सबसे सुनहरे और यादगार दिन होते है जहां से हमारी शिक्षा, संस्कार और मूल्य आधारित जीवन की शुरुआत होती है, स्कूल का वार्षिक उत्सव बच्चों के लिए बड़ा रोचक होता है, वें सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते हैं आज के कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी और उनके शिक्षक और अभिभावक दोनों यहां हमारे साथ दर्शक बनकर उनके प्रस्तुतियों का बहुत आनंद लिए, इसके लिए बच्चों और उनके शिक्षक और अभिभावकों को विशेष रूप से बधाई देती हूं।
उन्होंने कहा शिक्षा हमारे जीवन का अभिन्न और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए सभी से कहूंगी कि शिक्षा के लिए हमेशा प्रेरित करें। विशेष करके हमारी बेटियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाएं, आज छत्तीसगढ़ शिक्षा,उच्च पदों की तैयारी में राष्ट्रीय स्तर पर अपने मुख्य पहचान बना चुका है। आज हमारे छत्तीसगढ़ की बेटियां और युवा शिक्षा की बदौलत बड़े-बड़े पदों से विभूषित हो रहे हैं। यह हमारे लिए प्रेरणा का विषय है। रुंगटा पब्लिक स्कूल आज हमारे यहां एक विश्वसनीय शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित है जिसने शिक्षा को दिशा में क्षेत्र के लोगों के विश्वास को मजबूत किया है जिसके लिए संस्था के सभी सदस्यों शिक्षकों को बधाई देती हूं।


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…