• November 27, 2025

बिजली बिल की बढ़ोतरी को लेकर दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस ने निकाली भव्य मशाल यात्रा

बिजली बिल की बढ़ोतरी को लेकर दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस ने निकाली भव्य मशाल यात्रा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आयुष शर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी अमित सिंह पठानिया व सह प्रभारी मोनिका मंड्रे जी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ में बिजली बिल की बढ़ोतरी के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन कर राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई । शनिचरी बाजार दुर्ग से रैली पांच कंडील , मोती कॉम्पलेक्स , इंदिरा मार्केट , स्टेशन रोड,पुराना बस स्टैंड होते हुए पटेल चौक तक पहुंची । रैली में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता पूर्व महापौर श्री धीरज बाकलीवाल,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले , प्रवक्ता नासिर खोखर,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आयुष शर्मा, प्रदेश सचिव अनुप वर्मा, छाया महापौर प्रेमलता साहू,निकिता मिलिंद,हेमा साहू,प्रभारी गौरव उमरे,प्रदेश समन्वयक चिराग शर्मा,छोटा आयुष शर्मा,जिला प्रभारी एकलाख खान,दीपक साहू,विजेंद्र भारद्वाज,प्रकाश जोशी,शंकर ठाकुर,काशीराम रात्रि,सनी साहू,एनी पीटर,माहेश्वरी ठाकुर, सुमित घोष ,निकिता सिंह ,एजाज खान ,शिशिरकांत कसार, आनंद कपूर ताम्रकार,महासचिव गुलजेब अहमद , संदीप वोरा , मोहित वाल्दे,पृथ्वी चंद्राकर, राहुल गोस्वामी, विजय साहू ,हर्ष मेश्राम व अन्य।

*युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अमित पठानिया ने* कहा बड़े ही दुर्भाग्य की बात है की बिजली में सरप्लस रहने वाला राज्य छत्तीसगढ़ , सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला राज्य छत्तीसगढ़, कम लागत में बिजली बनाने वाला राज्य छत्तीसगढ़, सबसे ज्यादा कोयला खदान वाला राज्य छत्तीसगढ़ उसके बाद यहां की जनता को दो से तीन गुनी बिजली महंगी देकर राज्य की भाजपा सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है ।

*युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आयुष शर्मा ने* कहा कि गरीब आम जनता को पहले से दोगुना नहीं ढाई तीन गुना बिजली बिल आ रहा है एकल बत्ती कनेक्शन वाले को भी 800/1000 रु बिल कई लोगों ने अपने घर की बिजली कटा ली ये सरकार प्रदेश को वापस लालटेन युग में ले जाना चाहती है । युवा कांग्रेस बिजली महंगी करने वाली भाजपा सरकार का लगातार विरोध करते रहेंगे जब तक ये पूर्व की तरह 400 यूनिट बिजली बिल हॉफ योजना लागू नहीं करते ।


Related News

भारतीय जनता पार्टी धमधा मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी धमधा मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     धमधा मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन…
जामुल नगर पालिका का घेराव: राकेश ठाकुर की मुख्य उपस्थिति में सैकड़ों कांग्रेसजनों ने सीएमओ को गुलाब भेंट कर सौंपा ज्ञापन, प्रशासन तुरंत हरकत में आया

जामुल नगर पालिका का घेराव: राकेश ठाकुर की मुख्य उपस्थिति में सैकड़ों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद क्षेत्र में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर आज जिला…
रायपुर नाका,दुर्ग-भिलाई हुडको कॉलोनी अंडरब्रिज की मांग तेज, महापौर अलका बाघमार ने डिप्टी सीएम श्री अरुण साव को सौपा पत्र

रायपुर नाका,दुर्ग-भिलाई हुडको कॉलोनी अंडरब्रिज की मांग तेज, महापौर अलका बाघमार ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।  नगर पालिक निगम।आज महापौर अलका बाघमार ने डिप्टी मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन…