• November 28, 2025

स्व. कमला देवी साहू की स्मृति में नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन ग्राम पाऊवारा में 3 दिसंबर से

स्व. कमला देवी साहू की स्मृति में नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन ग्राम पाऊवारा में 3 दिसंबर से

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती कमला देवी साहू व सहित परिवार के पूर्वजों के स्मृति में दिनांक 03 दिसम्बर से ग्राम पाऊवारा (उतई ) में रखा गया है। इसमें कथावाचक लिमतरा आश्रम के संत निरंजन महाराज जी होंगे में भागवत कथा का विशाल आयोजन साहू परिवार की ओर से किया जा रहा है।जिसकी तैयारी चल रही है

कथा, 03 दिसंबर से 11दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। दिनांक 3 दिसंबर की सुबह 10 बजे से कलश यात्रा शाम 4 बजे से वेदी पूजन, गोकर्ण कथा की कथा सुनाई जायेगी। आयोजक साहू परिवार ने बताया कि दिनांक 4 दिसंबर को पांडव कुल वर्णन, परिक्षित जन्म श्राप सुखदेव आगमन, 5 दिसंबर को सती, पार्वती, ध्रुव चरित्र,6 दिसम्बर को भरत चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, 7 दिसंबर को रामवतार, कृष्णवतार,8 दिसंबर को बाल लीला, माखन लूट, गोवर्धन पुजा,56 भोग, 9 दिसंबर को मथुरा लीला,रुक्मिणी विवाह, 10 दिसंबर को द्वारिका लीला, सुदामा चरित्र, चढ़ोतरी,तुलसी वर्षा एवं शोभा यात्रा और 11दिसंबर को गीता पाठ, हवन, सहस्त्रधारा, पूर्ण आहुती, कपिला तर्पण एवं देव विदाई कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू साहू परिवार द्वारा अधिक से अधिक संख्या में आकर कथा श्रवन करने अपील की है।


Related News

रायपुर नाका,दुर्ग-भिलाई हुडको कॉलोनी अंडरब्रिज की मांग तेज, महापौर अलका बाघमार ने डिप्टी सीएम श्री अरुण साव को सौपा पत्र

रायपुर नाका,दुर्ग-भिलाई हुडको कॉलोनी अंडरब्रिज की मांग तेज, महापौर अलका बाघमार ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।  नगर पालिक निगम।आज महापौर अलका बाघमार ने डिप्टी मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम धनोरा व कातरों में ₹52.70 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन कर विकास कार्यों की आधारशीला रखी

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम धनोरा व कातरों में ₹52.70 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के *ग्राम धनोरा* एवं *ग्राम कातरों* में आज पूजा-अर्चना के…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे बेमेतरा में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के निवास

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे बेमेतरा में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री बेमेतरा पहुंचे। बेमेतरा में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और…