• November 28, 2025

निगम की वित्त समिति की समीक्षा बैठक संपन्न, उपादन राशि और अनुकम्पा नियुक्ति पर बड़ा निर्णय

निगम की वित्त समिति की समीक्षा बैठक संपन्न, उपादन राशि और अनुकम्पा नियुक्ति पर बड़ा निर्णय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। महापौर अलका बाघमार एवं सभापति श्याम शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम दुर्ग में आज वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने की, जिसमें समिति के सदस्य और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर देव नारायण चंद्राकर,विजयंत पटेल,सजान जोसेफ,अब्दुल खालिक,सावित्री दमाहे,मनोज सोनी,मनीष बघेल,संजय अग्रवाल,हिरोदी चंदनिया,। बैठक में मुख्य रूप से कर्मचारियों की उपादन (सेवानिवृत्ति लाभ) राशि तथा अनुकम्पा नियुक्ति से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की गई। प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने बताया कि कई कर्मचारियों की उपादन राशि प्रक्रियाधीन है, जिसके दस्तावेज़ों की जाँच समिति द्वारा की जा रही है तथा शेष कर्मचारियों के प्रकरणों को जल्द निपटाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य शासन से अनुमति प्राप्त होने के पश्चात अब मृत कर्मचारियों के पात्र निराश्रित परिवारों को अनुकम्पा नियुक्ति शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके। समिति सदस्यों ने चर्चा के दौरान स्पष्ट किया कि निगम की प्राथमिकता कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों को सुरक्षित रखना है। इसलिए सभी लंबित प्रकरणों को पारदर्शी और तीव्र प्रक्रिया के माध्यम से जल्द समाधान किया जाएगा। निगम प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि उपादन की राशि समयबद्ध तरीके से जारी होगी। पात्र परिवारों को अनुकम्पा नियुक्ति में विलम्ब नहीं होने दिया जाएगा।कर्मचारियों के हितों से जुड़ी हर नीति पर गंभीरतापूर्वक अमल किया जाएगा।


Related News

उचित मूल्य की दुकान पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं हितग्राही को चावल मापकर मशीन की सटीकता जांची

उचित मूल्य की दुकान पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं हितग्राही को चावल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा अंतर्गत गयानगर वार्ड 04 में आज वार्ड भ्रमण के…
पीपरछेड़ी में भूमिपूजन एवं लोकार्पण, ललित चंद्राकर ने रखी विकास कार्यों की आधारशिला, पूर्ण कार्यों को जनता को समर्पित किया

पीपरछेड़ी में भूमिपूजन एवं लोकार्पण, ललित चंद्राकर ने रखी विकास कार्यों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम *पीपरछेड़ी* में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण…
भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा 46वें स्थापना दिवस पर शहीद चौक स्थित स्लम बस्ती में हुआ उत्साह पूर्व आयोजन 

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा 46वें स्थापना दिवस पर शहीद चौक स्थित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी…