- December 2, 2025
छत्तीसगढ़ नर्सिंग महाविद्यालय में मनाया गया एड्स दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
छत्तीसगढ़ नर्सिंग महाविद्यालय धनोरा में 01 दिसंबर, सोमवार को विश्व एड्स दिवस जागरूकता और सक्रिय सहभागिता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य प्रिंस वर्गीस ने एड्स की रोकथाम, जागरूकता और बचाव उपायों पर मार्गदर्शन देकर की।
छात्रों और स्टाफ ने मिलकर धनौरा एवं हनोदा में एड्स जागरूकता रैली निकाली, जहां लोगों को सुरक्षित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। रैली के बाद विद्यार्थियों ने ग्रामवासियों के सामने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया और एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
गांव के लोगों ने भी उत्साह से कार्यक्रम में सहभागिता की। अंत में सभी उपस्थितों ने एड्स को समाज से समाप्त करने का संकल्प लिया।




