• December 4, 2025

भिलाई राउंड टेबल द्वारा किन्डरजॉय एवं भिलाई पॉप-अप का भव्य आयोजन 10, 11 एवं 12 जनवरी 2026 को

भिलाई राउंड टेबल द्वारा किन्डरजॉय एवं भिलाई पॉप-अप का भव्य आयोजन 10, 11 एवं 12 जनवरी 2026 को

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भिलाई। भिलाई राउंड टेबल द्वारा किन्डरजॉय सीजन 9 एवं भिलाई पॉप-अप सीजन 2 का भव्य आयोजन 10, 11 एवं 12 जनवरी 2026 को पृथ्वी पैलेस, शिवनाथ नदी रोड, दुर्ग में किया जा रहा है।

*किन्डरजॉय* 5 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए और बच्चों द्वारा आयोजित एक अनोखा कार्यक्रम है, जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा, कल्पनाशक्ति और उद्यमशीलता का प्रदर्शन करते हैं। इस आयोजन के माध्यम से बच्चे न केवल स्टॉल चलाना सीखते हैं, बल्कि निर्णय लेना, टीम का नेतृत्व करना, ग्राहकों से संवाद करना, वास्तविक कारोबारी कौशल अपनाना, आत्मविश्वास और रचनात्मकता विकसित करना भी सीखते हैं। इस दौरान बच्चे आकर्षक खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ अपने अनोखे स्टॉल्स भी लगाएंगे।

*भिलाई पॉप-अप* एक प्रमुख लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन है जिसमें प्रदेश भर से ब्रांड्स, स्टार्टअप्स और उद्यमी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। इच्छुक लोग भिलाई राउंड टेबल से संपर्क कर अपना स्टॉल बुक कर सकते हैं। कार्यक्रम में परिवारों के लिए म्यूज़िक, मनोरंजन, स्वादिष्ट भोजन और शॉपिंग का बेहतरीन अनुभव उपलब्ध रहेगा।

इस तीन दिवसीय आयोजन से प्राप्त *संपूर्ण राशि नर्धा स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला में 8 कक्षाओं के निर्माण हेतु उपयोग की जाएगी।* भिलाई राउंड टेबल ने इससे पूर्व भी बिरेभात, कोडिया, समोदा, कोसा नगर, बापू नगर, भसीन, ननखट्टी, धौर और बोरी सहित कई स्कूलों में कुल *48 कक्षाओं का निर्माण एवं शौचालय ब्लॉक्स* का निर्माण किया है। इसके अलावा संस्था समय-समय पर बच्चों हेतु भोजन के बर्तन, जूते, मफलर और जल फिल्टर जैसी आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराती रही है।

भिलाई-दुर्ग क्षेत्र के युवा उद्यमी, शिक्षाविद और समाजसेवी इस संस्था से सक्रिय रूप से जुड़े हैं। अब तक भिलाई राउंड टेबल द्वारा शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में लगभग *₹2 करोड़ का योगदान दिया जा चुका है*। यह संस्था Round Table India का एक अभिन्न अंग है।


Related News

दुर्ग में विकास कार्यों की सौगात : संतराबाड़ी में डोमशेड का लोकार्पण एवं पद्मनाभपुर में भूमिपूजन

दुर्ग में विकास कार्यों की सौगात : संतराबाड़ी में डोमशेड का लोकार्पण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर दुर्ग शहर को विकास कार्यों…
ई-चालान की अधिक जुर्माना राशि लेने से जनता त्रस्त , कांग्रेस ने RTO अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ई-चालान की अधिक जुर्माना राशि लेने से जनता त्रस्त , कांग्रेस ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। यातायात नियमों के नाम पर ई-चालान के माध्यम से आम नागरिकों पर…
अरुण वोरा हिन्दू युवा मंच की भव्य शोभायात्रा में हुए शामिल, हनुमान जन्मोत्सव पर 16 वर्षों की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

अरुण वोरा हिन्दू युवा मंच की भव्य शोभायात्रा में हुए शामिल, हनुमान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग में हिन्दू युवा मंच द्वारा भगवान श्री हनुमान जी के पावन जन्मोत्सव के…