• December 4, 2025

3 दिवसीय साईं महोत्सव में पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव

3 दिवसीय साईं महोत्सव में पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। दुर्ग कसारीडीह स्थित साईं बाबा मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में आज स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने शामिल होकर साईं बाबा के चरणों में नमन किया। उन्होंने संपूर्ण क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

महोत्सव के अंतर्गत आयोजित भोग-भंडारे में शामिल होकर मंत्री श्री यादव ने उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की तथा सभी नागरिकों का स्नेहपूर्ण अभिवादन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, सेवा भावना और एकता को मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, पार्षद कुलेश्वर साहू, कांशीराम कोसरे, कमल देवांगन, साजन जोसफ, सरिता चंद्राकर, विनोद चंद्राकर, मंदिर समिति के श्रीकांत समर्थ, धनेन्द्र चंदेल, धीरेन्द्र शर्मा, शिवाकांत तिवारी, सुजीत गुप्ता, सुरेश साहू, अजय सुरपाम, संतोष किरोड़कर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जुड़े सभी पदाधिकारियों, समिति सदस्यों और श्रद्धालुओं के प्रति मंत्री श्री यादव ने आभार व्यक्त किया।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…