• December 6, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मनीष साहू का भव्य स्वागत अभिनंदन किया

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मनीष साहू का भव्य स्वागत अभिनंदन किया


ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

गोल्डन चौक धनोरा निवासी मनीष साहू पिता श्री आनंद साहू इंडियन आर्मी (भारतीय सेना अग्निवीर ट्रेनिंग) के दौरान प्रथम ग्राम आगमन पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सौजन्य मुलाक़ात कर साल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक ने मनीष साहू के उज्वल भविष्य की कामना की और उनके परिवार को बधाई दी।

गांव आगमन पर जनप्रतिनिधि सहित ग्रामवासियों ने गाजा बाजा के साथ भव्य स्वागत अभिनंदन किया। भारत माता की जय कारे से आसमान गुंज उठा। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि मनीष साहू की सफलता युवाओं के लिए एक प्रेरणा है और उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि मनीष साहू की सेवा भारतीय सेना में होगी, जो देश के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान होगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य जितेंद्र टंडन, पूर्व जनपद अध्यक्ष चंद्रशेखर बंजारे, राजेन्द्र त्यागी, डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, गोविन्द टंडन, गजेंद्र बंजारे, युवा साई सेवा समिति के अध्यक्ष हेम कुमार साहू, पुरषोत्तम साहू, ईश्वर साहू, पुरुषोत्तम साहू (ठेकेदार), नरेश साहू जी समेत समिति के सदस्य गण एवं ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…