• December 6, 2025

बाबा साहब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा जनों ने किया उन्हें नमन

बाबा साहब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा जनों ने किया उन्हें नमन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के 70 वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उनके तेल क्षेत्र पर माल्यार्पण कर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, भाजपा जिला मंत्री गायत्री वर्मा उपस्थित रहे |
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी ने कहा कि हर साल 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के लिए जाना जाता है| महापरिनिर्वाण दिवस बाबासाहेब के भारत के लिए दिए गए योगदान को सम्मान देने के लिए जाना जाता है।बाबा साहब आंबेडकर ने हमेशा असमानताओं के खिलाफ संघर्ष किया था।बाबासाहेब हमेशा ऐसे भारतीय समाज की बात करते थे और उसका सपना देखते थे जिसमें सभी लोगों को बराबर माना जाएगा।
बाबासाहेब भारत के एक जाने-माने शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे।
आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा कि
डाॅ. आंबेडकर को ‘भारतीय संविधान के जनक’ के रूप में भी जाना जाता था।संविधान बनाने और भारतीय समाज की सेवा में उनके योगदान के लिए बाबासाहेब को 1990 में भारत रत्न मिला |डाॅ. आंबेडकर ने अपने विचारों और शिक्षा से दुनिया को प्रभावित किया। उनके विचार आज भी स्टूडेंट्स ही नहीं बल्कि हर किसी को प्रेरणा देते हैं। उनका प्रसिद्ध नारा था कि ‘आदर्श शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो।’ यह नारा उन्होंने सामाजिक जागरूकता, समान अधिकार और न्याय के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए दिया था।
आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला रजनीश श्रीवास्तव, एमआईसी मेंबर नीलेश अग्रवाल, जय श्री राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज अग्रवाल, बाबा ब्रह्म भट्ट, अमर भोई, आशुतोष मिलिंद, बीरू अवारे, ओम प्रकाश पांडेय, राहुल दीवान, कृष्ण निर्मलकर ,संतोष जयसवाल, विश्वजीत देशमुख, मनोहर यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…