• December 8, 2025

क्रांतिकारी सुखदेव राज की मनाई गई जयंती

क्रांतिकारी सुखदेव राज की मनाई गई जयंती

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

देश की आज़ादी के लिए क्रांति का मार्ग अपनाने वाले जांबाज़ युवाओं में से एक सुखदेव राज की 118 वीं जयंती आज 7 दिसम्बर को इंदिरा मार्केट दुर्ग के पास उनके पुराने जर्जर आवास के सामने भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ तथा सुखदेव राज स्मृति स्मारक समिति तथा दुर्ग सिक्ख सभा दुर्ग के पदाधिकारियों द्वारा मनाई गई।
उल्लेखनीय है कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह जैसे अग्रणी पंक्ति के क्रांतिकारियों के निकट सहयोगी रहे सुखदेव राज 1963 से 1973 तक इंदिरा मार्केट के पास स्थित शिशु कल्याण केंद्र के भवन में रहकर कुष्ठ रोगियों की सेवा करते हुए 5 जुलाई 1973 को इसी भवन में अंतिम सांस ली थी। उनका जन्म लाहौर में 7 दिसंबर 1907 को हुआ था कालेज में पढ़ाई के दौरान वे क्रांतिकारियों के सम्पर्क में आए फ़िर अपना जीवन देश की आज़ादी के लिए समर्पित कर दिया। प्रयाग के अल्फ्रेड पार्क में चंद्रशेखर आजाद के अंतिम दिन 27 फरवरी 1931 को सुखदेव राज ही साथ में थे।
दुर्ग में आयोजित यादें कार्यक्रम में वक्ताओं ने दुर्ग जिला वासियों को उनके योगदान से अवगत कराया तथा जर्जर आवास के जीर्णोद्धार हेतु संकल्प लिया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, पूर्व महापौर व शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल भाजपा प्रदेश सचिव जितेंद्र वर्मा, समाजसेवी गुलबीर सिंह भाटिया,दुर्ग सिक्ख सभा के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, सम्पूर्ण सिंह सैनी, बलविंदर सिंह अरोरा, सुरेन्द्र पाल सिंह दुलाई, सिकंदर सिंह सैखो, वरिष्ठ साहित्यकार रवि श्रीवास्तव, शिक्षाविद एच एस वर्मा, अधिवक्ता दिनेश वर्मा, बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सचिव सोनल कुमार गुप्ता, समाजसेवी कमलेश वैष्णव,भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी के वर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष बी एल गजपाल महामंत्री राजेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र देशमुख,पी डी वैष्णव, डी पी दिल्लीवार, बी के शर्मा, आर के भटनागर,शीतल साहू, एम एल वर्मा, रामाधार ताम्रकार, के के आडिल, अरुण गुप्ता आदि बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…