• December 10, 2025

25 से 29 दिसंबर तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी

25 से 29 दिसंबर तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

इस्पात नगरी भिलाई में जयंती स्टेडियम के बाजू में आयोजित होने वाली सनातन धर्म के ध्वजवाहक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के 25 से 29 दिसंबर तक दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन सेवा समर्पण समिति के द्वारा आयोजित किया जा रहा है कथा के आयोजनकर्ता एवं सेवा समर्पण समिति के संयोजक राकेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है आज कार्यक्रम के तैयारी को स्वरूप प्रदान करने को लेकर दुर्ग भिलाई में प्रखंड स्तर पर विभक्त किया गया है जिसमें आयोजन में सहभागिता देने वाली मातृ शक्तियों के द्वारा आमंत्रण कार्ड एवं पीला चावल लेकर घर घर जाकर आमंत्रित किया जा रहा है साथ ही कार्यक्रम की भव्यता प्रदान करने के उद्देश्य से दुर्ग भिलाई में विभिन्न समाजों के नाम से लगभग 100 स्वागत गेट का निर्माण किया जाएगा और उसमें समाज के द्वारा समाज की परंपरा और संस्कृति के अनुरूप कलाकृतियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही भगवा ध्वज लगाया जाएगा |
समिति के संयोजक और कथा के आयोजन कर्ता राकेश पाण्डेय ने आम जनमानस से अपील की है कि आप सभी अपने घरों की छत पर भगवा ध्वज अवश्य लगवाएं ताकि कथा के समापन तक दुर्ग भिलाई में भगवामय माहौल बना रहे |


Related News

गायत्री प्रज्ञा पीठ भनसुली में रामनवमी पर गायत्री महायज्ञ में ग्रामवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी, सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना

गायत्री प्रज्ञा पीठ भनसुली में रामनवमी पर गायत्री महायज्ञ में ग्रामवासियों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       गायत्री प्रज्ञा पीठ, भनसुली में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा,…
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों को श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों को श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ललित चंद्राकर ने श्रीराम जन्मोत्सव—रामनवमी…
पेंशन, सफाई व पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस का निगम पर हमला, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

पेंशन, सफाई व पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस का निगम पर हमला,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में लंबित पेंशन, बदहाल सफाई व्यवस्था एवं पेयजल संकट को लेकर…