• December 10, 2025

शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ने SIR पर और दिल्ली रैली के लिए बुलाई बैठक, सोनिया गांधी का मनाया जन्मदिन

शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ने SIR पर और दिल्ली रैली के लिए बुलाई बैठक, सोनिया गांधी का मनाया जन्मदिन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग की प्रथम बैठक राजीव भवन दुर्ग में उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। बैठक में नव-नियुक्त शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल का अतिथियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

बैठक में आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीति, जन-आंदोलन, दिल्ली रैली तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक का विस्तृत एजेंडा:

1️⃣ नव-नियुक्त अध्यक्ष का स्वागत एवं संबोधन
अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जनता की आकांक्षाओं की प्रतिनिधि पार्टी है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए सभी वर्गों को सक्रिय भागीदारी के अवसर दिए जाएंगे।

2️⃣ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की समीक्षा
बैठक में मतदाता सूची संशोधन अभियान को तेज करने और वार्ड व बूथ स्तर पर टीमों को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया।

3️⃣ नई दिल्ली आंदोलन में सहभागिता
दिनांक 14 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले बड़े विरोध प्रदर्शन में दुर्ग जिले की ऐतिहासिक एवं व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके लिए दायित्वों एवं समन्वयकर्ताओं की नियुक्ति की गई।

4️⃣ मासिक बैठकों का आयोजन
यह निर्णय लिया गया कि ब्लॉक और शहर स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा होगी।

5️⃣ रणनीति और संगठनात्मक प्रोटोकॉल
बैठक में संगठन विस्तार, जनसंवाद अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सोशल मीडिया सक्रियता और आगामी राजनीतिक संघर्षों की रूपरेखा तय की गई।

6️⃣ अन्य विषय
अध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। एवं चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उन्हें बधाई दी

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन:

धीरज बाकलीवाल, अरुण वोरा, राजेंद्र साहू, आर.एन. वर्मा, दीपक दुबे, अय्यूब खान, अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, महिप सिंह भुवाल, राजकुमार साहू, परमजीत सिंह, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, आयुष शर्मा, प्रीतम देशमुख, शिवकांत तिवारी, साबिर अली, आनंद देव ताम्रकार, निकिता मिलिंद, प्रेमलता साहू, गौरव उमरे, आनंद देव ताम्रकार, अनीश रजा तिलक राजपूत, गोलू गुप्ता, सुमति घोष, वरुण केवलानी, छोटे लाल यादव, मोहित वाल्दे, राकेश सिन्हा एवं विकास सापेकार।

बैठक के अंत में अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस जनता की आवाज़ को और अधिक मजबूती के साथ उठाएगी तथा जनहित के संघर्षों में अग्रणी भूमिका निभाएगी। बैठक के बाद कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की।


Related News

गायत्री प्रज्ञा पीठ भनसुली में रामनवमी पर गायत्री महायज्ञ में ग्रामवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी, सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना

गायत्री प्रज्ञा पीठ भनसुली में रामनवमी पर गायत्री महायज्ञ में ग्रामवासियों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       गायत्री प्रज्ञा पीठ, भनसुली में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा,…
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों को श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों को श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ललित चंद्राकर ने श्रीराम जन्मोत्सव—रामनवमी…
पेंशन, सफाई व पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस का निगम पर हमला, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

पेंशन, सफाई व पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस का निगम पर हमला,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में लंबित पेंशन, बदहाल सफाई व्यवस्था एवं पेयजल संकट को लेकर…