• December 11, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में शामिल हुआ

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में शामिल हुआ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज पाऊवारा में पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी साहू जी की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने व्यास पीठ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और स्व. श्रीमती कमला देवी साहू जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य को जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि स्व. श्रीमती कमला देवी साहू जी एक महान व्यक्तित्व की धनी थीं, जिन्होंने अपने जीवन में समाज सेवा और धर्म के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर कथावाचक संत श्री निरंजन महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी सहित परिवारजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…