• December 11, 2025

विद्यालय का समय परिवर्तन एवं मतदाता सूची सुधार के लिए कलेक्टर को जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन सौंपा

विद्यालय का समय परिवर्तन एवं मतदाता सूची सुधार के लिए कलेक्टर को जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन सौंपा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग
आज दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर दुर्ग को दो महत्वपूर्ण जनहित मामलों पर ज्ञापन सौंपा। पहला विषय जिले में बढ़ती कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों के प्रातःकालीन समय में परिवर्तन करने का था, ताकि छोटे बच्चों को ठंड से राहत मिले और स्वास्थ्य जोखिम कम हो। दूसरा विषय मतदाता सूची के समुचित पुनरीक्षण, डिजिटलाईज़्ड सूची में त्रुटियों के निराकरण, फॉर्म-6, 7 और 8 की पर्याप्त उपलब्धता तथा गलत वार्ड में दर्ज नामों को चिन्हांकित कर हटाने से संबंधित था।

जिला कांग्रेस ने मांग की कि अत्यधिक ठंड के कारण विद्यालय समय में तत्काल संशोधन किया जाए तथा शिक्षा विभाग को इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिए जाएँ। साथ ही मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम न छूटे, त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का संशोधन किया जाए, और सभी फॉर्म आसानी से जनता को उपलब्ध हों। गलत वार्ड में दर्ज नामों को सही वार्ड में स्थानांतरित करने पर भी बल दिया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल ने कहा कि—

*> “ठंड से बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है और मतदाता सूची की त्रुटियाँ नागरिकों के अधिकारों को प्रभावित कर रही हैं। दोनों ही विषय अत्यंत संवेदनशील हैं और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप अपेक्षित है। जिला कांग्रेस जनहित के हर मुद्दे को गंभीरता से उठाती रहेगी।*

 

ज्ञापन सौंपने वालों में दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, दीपक दुबे मध्य ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, राजेश यादव, प्रवक्ता नासिर खोखर,सुशील भारद्वाज, पार्षद भास्कर कुंडले, पूर्व पार्षद प्रकाश जोशी, राय सिंह ढीकोला, उतर ब्लॉक अध्यक्ष महिप सिंह भुवाल, राकेश यादव, प्रीतम देशमुख, संजय बत्रा, चिराग शर्मा, छोटा, आयुष शर्मा, खुर्शीद अहमद, संघर्ष, राकेश ठाकुर, आदित्य नारंग सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे ।


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…