- December 18, 2025
कांग्रेस पार्टी के भाजपा कार्यालय घेराव को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया विफल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
कांग्रेस पार्टी के द्वारा भाजपा कार्यालय घेराव कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने पूरी तरह से विफल बताया है उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अन्य वरिष्ठ नेताओं उपस्थिति के बावजूद उपस्थित कार्यकर्ताओं की संख्या बताती है कि आम जनमानस के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने भी मुंह मोड़ लिया है |
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का स्टैंड है कि यह धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का गंभीर मामला है, जिसमें सोनिया और राहुल गांधी आरोपी हैं, और निचली अदालत के फैसले (संज्ञान न लेने) को तकनीकी बताते हुए कहा कि मामला खत्म नहीं हुआ है, बल्कि ED जांच जारी रख सकती है, और यह गांधी परिवार के “भ्रष्टाचार” और “झूठे प्रचार” का सबूत है, जबकि कांग्रेस इसे राजनीतिक हथियार बता रही है।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहां कि अदालत ने ED की शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार किया क्योंकि कोई FIR नहीं थी, लेकिन यह तकनीकी आधार पर था; मामला रद्द नहीं हुआ है और ED जांच जारी रख सकती है। सोनिया और राहुल आरोपी है धोखाधड़ी का मामला: यह 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने से जुड़ा धोखाधड़ी (420) का मामला है, जिसमें 7 साल तक की सज़ा हो सकती है, और कांग्रेस इस सच्चाई को छिपा रही है। कांग्रेस पर आरोप: भाजपा का कहना है कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है और गांधी परिवार “छल, कपट और दुष्प्रचार” पर फलता-फूलता है।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि यह मामला रद्द नहीं हुआ है और ED को अपनी जांच जारी रखने की अनुमती है |अदालत के हालिया फैसले के बाद भी भारतीय जनता पार्टी का रुख यही है कि कानूनी लड़ाई जारी रहेगी और इसमें सच्चाई सामने आएगी।




