• December 19, 2025

विनायकपुर,खोपली,निकुम, डूमरडीह पुरई में आयोजित बाबा गुरु धासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

विनायकपुर,खोपली,निकुम, डूमरडीह पुरई में आयोजित बाबा गुरु धासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विनायकपुर,खोपली,निकुम, डूमरडीह पुरई में आयोजित मनखे मनखे एक समान का संदेश देने वाले सतनाम पंथ के संस्थापक छत्तीसगढ़ की संत परंपरा के अग्रणी बाबा गुरु घासीदास की जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर जैतखाम गुरुगद्दी व बाबा गुरु धासीदास जी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश वासियों को गुरु घासीदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया ।

*इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा आज हम बाबा गुरुघासीदास की जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवनकाल में समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वह एक महान संत, समाज सुधारक, और शिक्षाविद् थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में गरीबों, दलितों, और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम किया था।*
*बाबा गुरू घासीदास जी ने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी।*
बाबा गुरुघासीदास की जयंती के अवसर पर, हमें उनके जीवन और उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करना चाहिए। हमें उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए और समाज में एक बेहतर भविष्य के लिए काम करना चाहिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा पुरेन्द्र साहू, महामंत्री चंदु देवांगन,सरपंच धर्मेन्द्र बंजारे,उपसरपंच कोमल बंजारे, चंद्रहास चेलक, दीपक विश्वकर्मा, बिशम्बर ठाकुर, कौशिल्या नारंग, संध्या भारती, झूमुक लाल, रविंद्र कोसरे, सुशील बंजारे, दीपक यादव, कांति साहू, टाकेश्वर साहू, पायल कोसरे रमा गायकवाड़, हितेश वर्मा, शैलेन्द्री गायकवाड़, मनोहर बंजारे, संतोष मारकंडे, हीरादार कोसरे सरपंच डोमार साहू, यमेश नारंग, अनिल देशलहरे, संतु जांगड़े, पोषण टंडन, मनीष मारकंडे, साहिल बंजारे, पंकज, निखिल, आकाश, कामेश, संतोष, जीतू जिला पंचायत सभापति श्रद्धा साहू, सरपंच मंजु वर्मा, उतई सोसायटी अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, सरपंच कातरो जितेन्द्र सोनी, उपसरपंच देवेन्द्र भारती, जनपद सदस्य बिनु दिनेश देशलहरे
सरपंच श्री योगेन्द्र दिल्लीवार, बाबा जी नोकेश्वर मारकंडे, शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री मोतीलाल मारकंडे, पंच श्री जगन्नाथ देवांगन, श्री जाशल सोनवानी, श्री शिवकुमार यादव, श्री गुमान सिंह मारकंडे, श्री नंदकुमार मारकंडे, श्री परमेश्वर जांगड़े, श्री जामवंत सोनी, पूर्व सरपंच मीना सूर्यवंशी सरपंच श्री भागवत पटेल, निकुम सोसायटी अध्यक्ष श्री भैयालाल साहू, मंडल उपाध्यक्ष श्री पवन देवांगन, श्री मुन्ना देशमुख, बरातू, बलराम, भुवनलाल, पंचराम, सुखुराम, विकेश, आशा टंडन, दयालुराम, विक्रम देशमुख, प्रेमू चेलक, बारले गुरुजी सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…