• December 19, 2025

कबड्डी खेलने मिला मेट, बच्चों ने कहा – थैंक यू मंत्री जी

कबड्डी खेलने मिला मेट, बच्चों ने कहा – थैंक यू मंत्री जी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से बघेरा क्षेत्र के बाल खिलाड़ियों को कबड्डी अभ्यास के लिए मेट उपलब्ध कराये है। मेट मिलने से उत्साहित बाल खिलाड़ियों ने शिक्षा मंत्री के कार्यालय पहुँचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया और थैंक यू मंत्री जी बोलकर आभार जताये।
शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव कुछ दिन पूर्व मॉर्निंग विजिट के दौरान बघेरा पहुँचे थे। इस दौरान उन्होंने कबड्डी का अभ्यास कर रहे बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए थे। बाल खिलाड़ियों ने अभ्यास को बेहतर बनाने के लिए कबड्डी मेट की मांग किये थे, जिसे मंत्री गजेन्द्र यादव ने तत्काल गंभीरता से लिए और आज उनकी यह मांग पूरी हो गई।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि बघेरा वार्ड स्थित मानस मंडल क्रीड़ा समिति के बाल खिलाड़ियों की कबड्डी मेट की मांग को पूर्ण किया। उन्होंने कहा कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि दुर्ग में बच्चों को खेल के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है तथा शीघ्र ही स्विमिंग पूल भी तैयार हो जाएगा। बघेरा के बाल खिलाड़ी कबड्डी में बेहतर अभ्यास कर सकें, इसी उद्देश्य से उन्हें मेट उपलब्ध कराया गया है।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…