• December 22, 2025

स्वतंत्रता आंदोलन के महान सपूत मोहनलाल बाकलीवाल सही मायने में लौह पुरुष, जिन्होंने बीएसपी प्लांट की स्थापना में अहम योगदान दिया, वे गरीबों के मसीहा रहे, अंग्रेजों से लोहा लिया और जेल भी गए : बाकलीवाल

स्वतंत्रता आंदोलन के महान सपूत मोहनलाल बाकलीवाल सही मायने में लौह पुरुष, जिन्होंने बीएसपी प्लांट की स्थापना में अहम योगदान दिया, वे गरीबों के मसीहा रहे, अंग्रेजों से लोहा लिया और जेल भी गए : बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

आज दुर्ग जिले के गरीबों के मसीहा पूर्व सांसद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति शेष मोहनलाल बाकलीवाल जी के 48वीं पुण्यतिथि पर
श्री खंडेलवाल दिगंबर जैन महासभा द्वारा आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम अनेक समाजसेवियों स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई सदस्यों के मध्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और मोहनलाल बाकलीवाल फाउंडेशन ज्ञानचंद पाटनी सुपुत्र निर्मल बाकलीवाल अल्ताफ अहमद अध्यक्ष महावीर प्रकाश निगोटिया महामंत्री प्रदीप जैन बाकलीवाल सुशील संतोष अनिल बाकलीवाल, विपिन विनायक आदि अनेक कांग्रेस पार्टी के युवा सदस्यों के साथ मोहनलाल बाकलीवाल जी की प्रतिमा पर धीरज बाकलीवाल ने पुष्प माला अर्पण की और मंगलदीप प्रज्वलित करते हुए उनके प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पण ज्ञानचंद जैन बाकलीवाल भवन के अध्यक्ष महावीर प्रकाश निगोदिया आदि उपस्थित समाजसेवियों ने किया। इस अवसर पर आज धीरज बाकलीवाल ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हम मोहनलाल बाकलीवाल जो हमारे परिवार के और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं यहां के पूर्व सांसद रहे हैं और भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना में भी उनका अमूल्य योगदान पंडित रविशंकर शुक्ला जी के साथ ही रहा है । आज बीएसपी प्लांट की स्थापना में उनका बहुत बड़ा योगदान है। हम सभी उनकी जन्मतिथि 4 नवंबर और पुण्यतिथि 21 नवंबर को उनको याद करते हुए उनकी स्मृति में एक बड़ा आयोजन किया जाना चाहिए।स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता आंदोलन के समय वह जेल भी जा चुके हैं।
उनकी स्मृति में पूर्व मुख्यमंत्री श्री डॉक्टर रमन सिंह जी एवं श्री भूपेश बघेल जी पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा उनकी स्मृति में टाउनशिप क्षेत्र से सेक्टर 8 से नेहरू नगर गुरुद्वारा तक मोहनलाल बाकलीवाल के नाम से एक ओवर ब्रिज बनाया गया है, जिसका नामकरण 6 जनवरी तक बोर्ड सहित लग जाएगा। ज्ञानचंद पाटनी ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में भाग लिए थे। आप सभी समिति वाले उनके आयोजन में अपना अमूल्य योगदान देते रहें और समय-समय पर उनके नाम से आयोजन करें। सुपुत्र निर्मल सुशील बाकलीवाल ने भी बताया कि दादाजी जी के साथ हमने बहुत लंबा जीवन जनहित कार्यों के लिए देखा है। वह पहले ऐसे नेता है जो अपना घर भरने की बजाय अपना घर का सब कुछ लूट कर गरीबों की सेवा में अपना जीवन बिता दिए। सुशील बाकलीवाल ने कहा कि उनका बहुत बड़ा योगदान हम सभी दुर्ग की जनता के लिए है एक बार राष्ट्रपिता बापू भी उनके निवास जैन गली आए थे। महावीर प्रकाश निगोटिया ने कहा कि यह  बाकलीवाल भवन भवन उन्हीं के नाम से यहां स्थापित किया गया है और हमें उनके योगदान को भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने हमेशा गरीबों की मदद की है मंच संचालन कर रहे महामंत्री प्रदीप जैन बाकलीवाल ने कहा कि आज भिलाई इस्पात संयंत्र के श्रमिक इंटेक यूनियन इंटर के प्रथम फाउंडर अध्यक्ष पद पर रहते हुए भिलाई स्टील प्लांट की स्थापना में उनका बड़ा योगदान है और
आज जितने भी खंडेलवाल समाज के यहां व्यापारी बसे हैं।
मोहनलाल बाकलीवाल जी का अनमोल योगदान है, जिसके कारण हम सभी अपने जीवन यापन करते हुए व्यापार कर रहे हैं।
सन 1951,1955 और 1965 सन में तीन बार उन्हें मेंबर ऑफ पार्लियामेंट बनने का अवसर के साथ 1937 में दुर्ग के विधायक दुर्ग नगर पालिक के अध्यक्ष के पद पर रहते हुए केंद्रीय इस्पात मंत्रालय के सलाहकार सदस्य थे। आज मोहनलाल बाकलीवाल जी के छायाचित्र पर धीरज बाकलीवाल ज्ञानचंद जैन महावीर प्रकाश निकोटिया निर्मल सुशील अनिल बाकलीवाल टिंकू यश अनिल बाकलीवाल विपिन विनायक अल्ताफ अहमद अमोल जैन आदि महिलाओं ने छायाचित्र को नमन करते हुए पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और णमोकार महामंत्र का पाठ किया।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…