• December 22, 2025

विनम्रता ही उनका सबसे बड़ा पद था,  वोरा जी पाँच साल बाद भी कांग्रेसजनों की प्रेरणा, पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

विनम्रता ही उनका सबसे बड़ा पद था,  वोरा जी पाँच साल बाद भी कांग्रेसजनों की प्रेरणा, पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भारतीय राजनीति में मर्यादा, संतुलन और मानवीय संवेदना के प्रतीक रहे, ‘राजनीति के मोती’ के रूप में प्रतिष्ठित परम श्रद्धेय मोतीलाल वोरा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज शिवनाथ नदी तट स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मोतीलाल वोरा जी देश की राजनीति के एक अनुभवी और सम्मानित नेता रहे।पत्रकारिता से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले स्व. मोतीलाल वोरा जी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में विधायक, राज्य मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद जैसे अनेक महत्वपूर्ण और विराट दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।सरलता, सौम्यता और संगठनात्मक क्षमता उनकी पहचान रही।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वोरा जी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि आज उन्हें हमसे विदा हुए पाँच वर्ष पूर्ण हो गए हैं, लेकिन उनका विचार, नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बना हुआ है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि “विनम्रता ही स्व. मोतीलाल वोरा जी का सबसे बड़ा पद था। वे हर दौर में भरोसे का नाम बने रहे। सत्ता में रहते हुए भी वे सत्ता से ऊपर रहे—जीवन भर अनेक पद संभाले, लेकिन अहंकार उन्हें कभी छू नहीं पाया। यही थे वोरा जी।

आज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,
ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस,एनएसयूआई,सेवादल,
साथ ही बड़ी संख्या में आम नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं उनके अनुयायी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम शांत, गरिमामय और भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। उपस्थित कांग्रेसजनों और नागरिकों ने स्व. मोतीलाल वोरा जी के आदर्शों पर चलने और उनके दिखाए मार्ग को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…